बिहार के एक गांव के रहने वाले युवक की बुआ की शादी तमकुहीराज थाना क्षेत्र के गांव में हुई है। करीबी रिश्ता होने के कारण युवक का अपनी बुआ के घर नियमित आना जाना था। इसी दौरान सगी फुफेरी बहन पर युवक का दिल आ…
सगे रिश्ते में ही आया युवक-युवती का दिल : शादी की जिद पर अड़े, घर वालों ने लिया बड़ा फैसला
Aug 24, 2024 17:59
Aug 24, 2024 17:59
- सगे फुफेरे-ममेरे भाई-बहन के बीच प्रेम का रिश्ता
- दोनों ने शादी करने की जिद पकड़ी
- दोनों की जिद के कारण परिजनों ने साथ रहने की दी स्वीकृति
करीबी रिश्ते के कारण घर आना जाना था
घटना बिहार के एक गांव के रहने वाले युवक की बुआ की शादी तमकुहीराज थाना क्षेत्र के गांव में हुई है। करीबी रिश्ता होने के कारण युवक का अपनी बुआ के घर नियमित आना जाना था। इसी दौरान सगी फुफेरी बहन पर युवक का दिल आ गया। प्रेमी युगल का साथ घूमते फिरते थे। दोनों के बीच भाई बहन का रिश्ता होने के कारण परिजनों को कोई संदेह नहीं होता था।
युवती के गायब होने से मामला हुआ उजागर
तमकुहीराज में एक युवती के गायब होने के मामला सामने आया, जिसने परिवार को हिला कर रख दिया। युवती के परिवार वालों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवती को बिहार से सकुशल बरामद कर लिया। हैरानी की बात यह है कि युवती के साथ पकड़ा गया युवक उसके सगे मामा का लड़का निकला, जिसने परिवार में हड़कंप मचा दिया है।
Also Read
19 Sep 2024 05:28 PM
गोरखपुर से बड़ी घटना सामने आई है, जहां गीड़ा पुलिस ने एक सनकी आशिक को गिरफ्तार किया है। उसने अपनी प्रेमिका की कार से रौंदकर हत्या कर दी... और पढ़ें