Maharajganj News : शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म, पढ़िये मन को झकझोर देने वाली खबर...

शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म, पढ़िये मन को झकझोर देने वाली खबर...
UPT | महाराजगंज में शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म।

Sep 24, 2024 11:59

खबर यूपी के जनपद महराजगंज से है, जहां सिंदुरिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ गांव के ही एक युवक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। आरोप है कि पिछले तीन दिनों से आरोपी ने उसे अपने घर में...

Sep 24, 2024 11:59

Maharajganj News : खबर यूपी के जनपद महराजगंज से है, जहां सिंदुरिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ गांव के ही एक युवक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। आरोप है कि पिछले तीन दिनों से आरोपी ने उसे अपने घर में रखा था और बाद में छोड़कर फरार हो गया। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले में छह लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ये है पूरा मामला
पीड़िता के अनुसार, 17 सितंबर 2024 की शाम को मुख्य आरोपी हबीब अंसारी और उसके स्वजन ने उसे जबरन अपने घर ले जाकर तीन दिन तक बंद रखा। इस दौरान हबीब अंसारी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में उसे थाना क्षेत्र के झनझनपुर चौराहे पर छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता ने आरोपियों पर उसका मतांतरण कराने का भी आरोप लगाया है।
 
क्या कहती है पुलिस
थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मुख्य आरोपी हबीब अंसारी, उसकी मां सजीबुन निशा, भाई समीम अंसारी, बहन साहिबा, साजिदा और एक अन्य इमामुद्दीन के विरुद्ध दुष्कर्म, एससी/एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

Also Read

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान, एक दिन की डीएम बनी 12वीं की छात्रा खुशी...

24 Sep 2024 01:59 PM

देवरिया Deoria News : बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान, एक दिन की डीएम बनी 12वीं की छात्रा खुशी...

खबर यूपी के जनपद देवरिया से है, जहां बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आभियान को लेकर जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के पहल पर पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज की 12वीं की छात्रा खुशी मणि त्रिपाठी को प्रतीकात्मक रूप से एक दिन... और पढ़ें