महराजगंज : साइबर धोखाधड़ी के चार पीड़ितों को 2.95 लाख रुपये वापस करवाए

साइबर धोखाधड़ी के चार पीड़ितों को 2.95 लाख रुपये वापस करवाए
UPT | सांकेतिक फोटो

Aug 11, 2024 17:09

महराजगंज की साइबर थाना पुलिस ने साइबर ठगी का शिकार हुए चार लोगों के रुपये उनके खातों में वापस कराए। जैसे ही पीड़ितों को यह राशि वापस मिली, उनके चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई।

Aug 11, 2024 17:09

Maharajganj News : उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है,जहां साइबर थाना महराजगंज की पुलिस ने साइबर ठगी का शिकार हुए चार लोगों के कुल 2.95 लाख रुपये उनके खातों में वापस कराए। जैसे ही पीड़ितों को यह राशि उनके खातों में वापस मिली,उनके चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई। 

पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने बताया कि साइबर क्राइम थाने के नोडल अधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक आतिश सिंह के पर्यवेक्षण में साइबर फ्रॉड के मामलों का निस्तारण किया जा रहा है। इस अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी फरेंदा/साइबर के कुशल निरीक्षण में चार पीड़ितों के कुल 2,95,298 रुपये त्वरित कार्रवाई के बाद उनके खातों में वापस किए गए। इस कार्रवाई के तहत सुमीत कुमार पांडेय (परतावल थाना श्यामदेउरवा) के खाते में 1,68,798 रुपये, चन्द्र विजय सिंह (कार्यालय विशेष अभि. सूचना शाखा महराजगंज) के खाते में 64,500 रुपये,अमीरूलाह (निवासी धनेवा धनेई गबडुआ थाना कोतवाली) के खाते में 42,000 रुपये और जनार्दन उपाध्याय (निवासी लक्ष्मीपुर महन्थ थाना घुघली)के खाते में 20,000 रुपये वापस कराए गए हैं। 

यह त्वरित और प्रभावी कार्रवाई महराजगंज पुलिस के साइबर क्राइम से निपटने की तत्परता और दक्षता को दर्शाती है। इससे आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास भी बढ़ा है और पीड़ितों को उनके नुकसान की भरपाई का संतोष मिला है। 

Also Read

शादी नहीं करने से नाराज था प्रेमी, पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार

19 Sep 2024 05:28 PM

गोरखपुर सनकी आशिक ने प्रेमिका की कार से रौंदकर की हत्या : शादी नहीं करने से नाराज था प्रेमी, पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार

गोरखपुर से बड़ी घटना सामने आई है, जहां गीड़ा पुलिस ने एक सनकी आशिक को गिरफ्तार किया है। उसने अपनी प्रेमिका की कार से रौंदकर हत्या कर दी... और पढ़ें