महराजगंज की इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर के साथ नेपाल में दुष्कर्म : चार भारतीय और दो नेपाली युवक गिरफ्तार

चार भारतीय और दो नेपाली युवक गिरफ्तार
UPT | प्रतीकात्मक फोटो।

Sep 22, 2024 13:08

पड़ोसी देश नेपाल के भैरहवा स्थित एक निजी होटल में एक भारतीय इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में नेपाल पुलिस ने महराजगंज और गोरखपुर के चार युवकों समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

Sep 22, 2024 13:08

Maharajganj News : पड़ोसी देश नेपाल के भैरहवा स्थित एक निजी होटल में एक भारतीय इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में नेपाल पुलिस ने महराजगंज और गोरखपुर के चार युवकों समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

नेपाल भ्रमण पर गई थी युवती
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की एक युवती, जिसके इंस्टाग्राम पर 20,000 से अधिक फॉलोअर्स हैं, नेपाल भ्रमण पर गई थी। भैरहवा शहर में एक निजी होटल में ठहरने के दौरान उसके साथ एक दुखद घटना घटी। होटल के एक कमरे में चार भारतीय और दो नेपाली युवकों ने उसके साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया और यौन उत्पीड़न किया। 

  
जबरदस्ती होटल के कमरे में बुलाया
प्रारंभिक जांच से पता चला है कि पीड़िता को जबरदस्ती होटल के कमरे में बुलाया गया, जहां आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और फिर कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। होटल के प्रबंधक ने कमरे से आ रही शोर और चीख-पुकार की आवाजें सुनकर तुरंत नेपाल पुलिस को सूचित किया। पुलिस के त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी छह आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से तीन महराजगंज जिले के और एक गोरखपुर का निवासी है, जबकि दो नेपाली नागरिक हैं। 

पुलिस ने मामला दर्ज किया
नेपाल पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि वे इस मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं और सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया जाएगा।  

Also Read

यूपी की इस यूनिवर्सिटी से अब कर सकते हैं एक साथ दो डिग्री कोर्स, छात्रों को मिला सुनहरा मौका

22 Sep 2024 02:17 PM

गोरखपुर खुशखबरी : यूपी की इस यूनिवर्सिटी से अब कर सकते हैं एक साथ दो डिग्री कोर्स, छात्रों को मिला सुनहरा मौका

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (डीडीयू) के छात्रों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। अब यहां के छात्र एक साथ दो डिग्री कोर्स में दाखिला लेकर अपनी पढ़ाई को और बेहतर बना सकते हैं। और पढ़ें