बच्ची की हत्या के आरोपी को उम्र कैद की सजा : साइकिल छूने पर 6 साल की मासूम का काटा था गला

साइकिल छूने पर 6 साल की मासूम का काटा था गला
UPT | symbolic image

Sep 21, 2024 13:48

यूपी के महराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र में एक साल पहले 19 सितंबर को साइकिल को छूने से नाराज आरोपी दीपक ने छह साल की मासूम बच्ची की हत्या कर दी थी...

Sep 21, 2024 13:48

Maharajganj News : यूपी के महराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र में एक साल पहले 19 सितंबर को साइकिल को छूने से नाराज आरोपी दीपक ने छह साल की मासूम बच्ची की हत्या कर दी थी। इस मामले में अपर सत्र न्यायाधीश पवन कुमार श्रीवास्तव ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए उसे आजीवन कारावास की सजा और 50 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है।

न्यायालय ने आरोपी दीपक को सुनाई सजा
मिली जानकारी के अनुसार निचलौल थाना क्षेत्र के रामचंद्रही गांव टोला लेदी निवासी संगीता की छह वर्षीय बेटी रिमझिम अन्य बच्चों के साथ पेड़ के नीचे खेल रही थी। उसी समय गांव का ही रहने वाला दीपक वहां साइकिल लेकर आ पहुंचा। खेल-खेल में बच्ची ने उसके साइकिल को हाथ लगा दिया था। जिससे आक्रोशित आरोपित ने हाथ में धारदार हथियार दबिया लेकर आया तथा मासूम रिमझिम का गला काट दिया। जिससे रिमझिम की मौके पर ही मृत्यु हो गई।



मां की शिकायत पर दर्ज हुआ मामला
घटना के बाद आरोपी मौके से भागने लगा और छत से कूदने पर उसके दोनों पैर टूट गए। इसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। मृतक बच्ची की मां की शिकायत पर थाना निचलौल में दीपक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया, और पुलिस ने उसके खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया। अपर सत्र न्यायाधीश पवन श्रीवास्तव ने दस्तावेजों और अभियोजन पक्ष के सहायक जिला संतोष मिश्र की दलीलों को सुनने के बाद दीपक को सजा सुनाई।

Also Read

1.6 एकड़ जमीन पर हो रहा निर्माण, विभिन्न कालों की मिलेगी जानकारी

21 Sep 2024 07:27 PM

गोरखपुर सीएम ने गौरव संग्रहालय का किया निरीक्षण : 1.6 एकड़ जमीन पर हो रहा निर्माण, विभिन्न कालों की मिलेगी जानकारी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार शाम गोरखपुर के सिविल लाइंस क्षेत्र में निर्माणाधीन गौरव संग्रहालय का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों का अवलोकन करने के साथ ही इस पूरी परियोजना की विस्तृत जानकारी भी अधिकारियों से ली। और पढ़ें