महराजगंज में चीनी लहसुन की लूट : कस्टम विभाग ने कचरे में खोदकर किया नष्ट, ग्रामीणों की भीड़ पहुंची निकालने

कस्टम विभाग ने कचरे में खोदकर किया नष्ट, ग्रामीणों की भीड़ पहुंची निकालने
UPT | ग्रामीणों ने मिट्टी खोदकर निकाला लहसुन

Sep 11, 2024 13:26

यूपी के जनपद महराजगंज में भारत-नेपाल सीमा पर कस्टम विभाग ने लगभग 14 टन चीनी लहसुन को जब्त किया था। कल इस लहसुन को कचरे के ढेर में गहरे गड्ढे खोदकर नष्ट कर दिया गया...

Sep 11, 2024 13:26

Maharajganj News : यूपी के जनपद महराजगंज में भारत-नेपाल सीमा पर कस्टम विभाग ने लगभग 14 टन चीनी लहसुन को जब्त किया था। कल इस लहसुन को कचरे के ढेर में गहरे गड्ढे खोदकर नष्ट कर दिया गया। इसके बाद, आज ग्रामीणों की भारी भीड़ ने लहसुन को मिट्टी से निकालने के लिए खुदाई शुरू कर दी। इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

14 टन चीनी लहसुन को किया जब्त
जानकारी के मुताबिक बीते एक महीने के दौरान, कस्टम विभाग ने नेपाल से तस्करी के माध्यम से भारत में लाई गई लगभग 14 टन चीनी लहसुन को जब्त किया। यह लहसुन भारतीय बाजार में प्रतिबंधित है क्योंकि यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है और इसमें खतरनाक फंगस भी पाया जाता है, जो गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। दूसरी ओर, भारतीय बाजार में लहसुन की कीमतों में तेजी से वृद्धि हो रही है, जिससे लोगों में इसे लूटने की होड़ मची हुई है।



चीनी लहसुन को लूटने की होड़
वीडियो में देखा जा सकता है कि चीनी लहसुन को लूटने की होड़ मची हुई है। बच्चे, महिलाएं और पुरुष सभी मिलकर मिट्टी को खोदकर लहसुन निकाल रहे हैं और उसे बोरे में भर रहे हैं। हालांकि, लहसुन लूट रहे ग्रामीणों का कहना है कि यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है, लेकिन वे इसे अपने खेतों में उपयोग के लिए ले जा रहे हैं।

कस्टम विभाग की लापरवाही आई सामने
इस पर एक महत्वपूर्ण सवाल यह उठता है कि कस्टम विभाग ने जब यह जानते हुए कि यह लहसुन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक और भारत में प्रतिबंधित है, इसे इस तरह से नष्ट क्यों किया? इस प्रक्रिया में कस्टम विभाग की लापरवाही सामने आई है, क्योंकि इसके परिणामस्वरूप लोग लहसुन को मिट्टी खोदकर ले जा रहे हैं। कस्टम विभाग को चाहिए था कि वे इस चीनी लहसुन को पूरी तरह से नष्ट करते, ताकि इसकी पुन: प्राप्ति को रोका जा सके।

Also Read

 उत्तर भारत में पर्यटकों के लिए आकर्षण का नया केंद्र, सीएम योगी रामगढ़ताल में करेंगे उद्घाटन

18 Sep 2024 07:20 PM

गोरखपुर फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का निर्माण पूरा : उत्तर भारत में पर्यटकों के लिए आकर्षण का नया केंद्र, सीएम योगी रामगढ़ताल में करेंगे उद्घाटन

गोरखपुर का प्रसिद्ध रामगढ़ताल अब और भी आकर्षक बनने जा रहा है। इस ताल में उत्तर भारत के पहले फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का निर्माण पूरा हो चुका है, और इसका उद्घाटन 19 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से किया जाएगा। और पढ़ें