महाराजगंज में हादसा : दाह संस्कार के लिए लकड़ी लेकर जा रहा ट्रैक्टर पलटा, एक की मौत, पांच घायल

दाह संस्कार के लिए लकड़ी लेकर जा रहा ट्रैक्टर पलटा, एक की मौत, पांच घायल
UPT | अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी ले जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी

Oct 23, 2024 12:23

महराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्र में शव के अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी ले जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इस हादसे में एक वृद्ध की जान चली गई और पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए

Oct 23, 2024 12:23

Maharajganj News : महराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के कोइलाडाड़ के पास स्थित कटान में शव के अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट जाने से एक वृद्ध की मौत हो गई तथा पांच लोग घायल हो गए।
 
स्टेयरिंग फेल होने से ट्रैक्टर कठिनी ताल में गिरा
सिद्धार्थनगर जिले के उस्का थाना क्षेत्र के ग्राम भठिया टोला बुचहा निवासी बुजुर्ग नरेश की बीमारी के चलते मौत हो गई। परिजन दाह संस्कार के लिए लकड़ी लेकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से महराजगंज जिले के धानी आ रहे थे। जबकि शव दूसरे वाहन में था। ट्रैक्टर-ट्रॉली में चालक समेत छह लोग सवार थे। जैसे ही ट्रैक्टर-ट्रॉली कोइलाडाड़ गांव के पास पहुंची, स्टेयरिंग फेल हो गई और वह अनियंत्रित होकर 15 फीट नीचे कठिनी ताल में जा गिरी।


स्थानीय लोगों और पुलिस ने घायलों को बाहर निकाला
ट्रैक्टर-ट्रॉली गिरने से अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया। ट्रैक्टर सवार पलटू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक समीर, सोमई, लालू, फागू और हरिश्चंद्र घायल हो गए। घायलों को पुलिस की मदद से सीएचसी धानी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया गया। एसडीएम नवीन कुमार, क्षेत्राधिकारी, अनिरुद्ध कुमार व थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। एसडीएम ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए भेजा गया है।

Also Read

एसपी नार्थ ने गश्त कर लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया

23 Oct 2024 04:07 PM

गोरखपुर गोरखपुर में दीपावली और धनतेरस पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम : एसपी नार्थ ने गश्त कर लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया

दीपावली और धनतेरस के अवसर पर गोरखपुर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। एसपी नार्थ ने गश्त कर लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया है। इस दौरान पुलिस अधिकारी लोगों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा के बारे में जागरूक कर रहे हैं। और पढ़ें