मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना : एक हजार बेटियाें के हाथ पीले होंगे, दुल्हनों को सीएम योगी देंगे आशीर्वाद

एक हजार बेटियाें के हाथ पीले होंगे, दुल्हनों को सीएम योगी देंगे आशीर्वाद
UPT | प्रतीकात्मक फोटो

Feb 12, 2024 16:12

गोरखपुर में गरीब बेटियों की शादी के लिए एक भव्य आयोजन होने जा रहा है। जहां मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत बुधवार यानि 14 फरवरी को दोपहर बाद तीन बजे से खाद कारखाना परिसर में आयोजित होने वाले भव्य समारोह में एक हजार गरीब बेटियों का विवाह संपन्न होगा।

Feb 12, 2024 16:12

Short Highlights
  • बुधवार को खाद कारखाना परिसर में होगा सामूहिक विवाह समारोह का भव्य आयोजन

 

Gorakhpur News : गोरखपुर में गरीब बेटियों की शादी के लिए एक भव्य आयोजन होने जा रहा है। जहां मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत बुधवार यानि 14 फरवरी दिन में तीन बजे से खाद कारखाना परिसर में आयोजित होने वाले भव्य समारोह में एक हजार गरीब बेटियों का विवाह संपन्न होगा। इस आयोजन में वैवाहिक जीवन में प्रवेश करने वाले नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं उपस्थित रहेंगे। जिला प्रशासन और समाज कल्याण विभाग के अधिकारी सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।

सरकार की तरफ से मिलेंगे 51 हजार
समाज कल्याण विभाग के मुताबिक, 14 फरवरी को होने वाले मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से प्राप्त आवेदनों के सत्यापन के बाद करीब एक हजार जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न कराया जाना प्रस्तावित है। प्रति विवाह पर सरकार की तरफ से 51 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें से 35 हजार रुपये विवाह बंधन में बंधने जा रही कन्या के बैंक खाते में अंतरित कर दिए जाते हैं। वहीं, 10 हजार रुपये उपहार और शेष राशि अन्य खर्चों के मद में होती है।

सीएम योगी की उपस्थिति बनाएगी खास
सामूहिक विवाह के समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ जिले के जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देने के लिहाज से बेहद खास होगी। सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत सरकार वर-वधू को उपहार भी देती है। इसमें वधू के लिए विवाह के लिए कढ़ाई की एक साड़ी, एक चुनरी, एक डेली यूज की साड़ी, वर हेतु कुर्ता पायजामा, पगड़ी तथा माला, मुस्लिम विवाह के लिए वधू को कढ़ाई वाला सूट, चुनरी, सूट का कपड़ा, वर हेतु कुर्ता पायजामा आदि दिया जाता है। आभूषण में चांदी की पायल, बिछुआ भी दिया जाता है। गृहस्थी के समान में कुकर, जग या लोटा, थाली, गिलास, कटोरा व चम्मच, बक्सा तथा प्रसाधन सामग्री से भरी श्रृंगारदानी दी जाती है।

अब तक हो चुके सामूहिक विवाह
हेरिटेज फाउंडेशन की संरक्षिका डॉ. अनिता अग्रवाल बताती हैं कि समाज कल्याण विभाग अकेले गोरखपुर जनपद में साल-2018 से अब तक 7620 बेटियों के हाथ पीले कर चुका है। इसमें 1000 बेटियों की शादी और जुड़ जाएगी। यह आंकड़े श्रम विभाग द्वारा आयोजित किए जाने वाले बेटियों के विवाह से अलग हैं। यह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की संवेदनशीलता का परिणाम है।

गोरखपुर में सामूहिक विवाह योजना की उपलब्धि
वित्तीय वर्ष संख्या

2017-18               81
2018-19               256
2019-20               651
2020-21               622
2021-22              1416
2022-23              1505
2023-24 (अब तक) 3089

Also Read

 उत्तर भारत में पर्यटकों के लिए आकर्षण का नया केंद्र, सीएम योगी रामगढ़ताल में करेंगे उद्घाटन

18 Sep 2024 07:20 PM

गोरखपुर फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का निर्माण पूरा : उत्तर भारत में पर्यटकों के लिए आकर्षण का नया केंद्र, सीएम योगी रामगढ़ताल में करेंगे उद्घाटन

गोरखपुर का प्रसिद्ध रामगढ़ताल अब और भी आकर्षक बनने जा रहा है। इस ताल में उत्तर भारत के पहले फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का निर्माण पूरा हो चुका है, और इसका उद्घाटन 19 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से किया जाएगा। और पढ़ें