Gorakhpur News : शराब पीने के बाद हुआ विवाद, अधेड़ की ईंट से सिर कूंचकर कर दी हत्या, हत्यारे ने बताई ये कहानी...

शराब पीने के बाद हुआ विवाद, अधेड़ की ईंट से सिर कूंचकर कर दी हत्या, हत्यारे ने बताई ये कहानी...
Uttar Pradesh Times | गोरखपुर।

Jan 15, 2024 16:48

पुलिस के मुताबिक आशनाई के विवाद में नरेंद्र की हत्या हुई है। शनिवार शाम करीब 7 बजे नरेंद्र के मोबाइल पर किसी का फोन आया। बात करते हुए वह घर से निकल गए और देर रात तक वापस नहीं आए। परिजनों ने जब उनके मोबाइल पर फोन किया तो कोई संपर्क नहीं हो पाया। परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन कोहरे की वजह से पता नहीं चल पाया।

Jan 15, 2024 16:48

Gorakhpur News (अमित श्रीवास्तव) : शहर के चिलुआताल इलाके में एक व्यक्ति की सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। रविवार की सुबह घर से कुछ दूरी पर एक प्लाट में उसकी लाश मिली। शव की पहचान नरेंद्र सिंह (48 वर्ष) के रूप में हुई। मृतक चिलुआताल इलाके के शेरपुर चमराह गांव का रहने वाला था। सर्विलांस की मदद से पुलिस छानबीन में जुटी थी और 12 घंटे के अंदर उसने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

फोन आने पर घर से निकल गए थे नरेंद्र
पुलिस के मुताबिक आशनाई के विवाद में नरेंद्र की हत्या हुई है। शनिवार शाम करीब 7 बजे नरेंद्र के मोबाइल पर किसी का फोन आया। बात करते हुए वह घर से निकल गए और देर रात तक वापस नहीं आए। परिजनों ने जब उनके मोबाइल पर फोन किया तो कोई संपर्क नहीं हो पाया। परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन कोहरे की वजह से पता नहीं चल पाया। रविवार की सुबह समय माता मंदिर से कुछ दूरी पर मोहरीपुर सिंघोरवा मार्ग पर प्लाटिंग में बने टीनशेड के पास नरेंद्र का शव मिला। आसपास खून से सनी ईंट पड़ी थी। जूता और मफलर टीनशेड पर पड़ा था। शव के पास शराब की बोतल और सिगरेट का टुकड़ा मिला। पुलिस ने शराब पीने के विवाद में हत्या की आशंका में जांच शुरू की। 

शराब के नशे में हुआ था विवाद
नरेंद्र के दिवाकर ने पड़ोस के गांव बरियारपुर में रहने वाले राजू यादव पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने रविवार देर शाम उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में राजू ने हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। उसने बताया कि शराब के नशे में विवाद के बाद उससे हत्या हो गई है। राजू ने बताया कि नरेंद्र ने पहले उस पर ईंट से हमला किया था। उसके बाद उसने ईंट छीनकर उसका सिर कूंच दिया।

बाहर रहकर पेंट-पालिस का काम करते थे
नरेंद्र पांच भाईयो में चौथे नंबर के थे। वह बाहर रह कर पेंट-पालिश का काम करते थे। उनका एक बेटा व दो बेटियां हैं। उनकी अनुपस्थिति में घर पर राजू यादव आता था, जिस पर आशनाई करने का संदेह था। शनिवार की रात में नरेंद्र का इस बात को लेकर राजू से विवाद हुआ था। एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बरियारपुर गांव के रहने वाले राजू यादव ने विवाद होने के बाद ईंट से कूचकर नरेंद्र सिंह की हत्या की थी। बेटे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त ईंट बरामद कर लिया गया है। 
 

Also Read

मामा के घर पढ़ने आया था किशोर, अचानक हो गई मौत, जानें कैसे हुआ हादसा...

8 Jul 2024 12:43 PM

महाराजगंज Maharajganj News : मामा के घर पढ़ने आया था किशोर, अचानक हो गई मौत, जानें कैसे हुआ हादसा...

खबर यूपी के जनपद महराजगंज से है, जहां निचलौल नगर के पांडेय वार्ड में सोमवार की सुबह घर में पंखा लगाने के दौरान करंट लगने से किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी... और पढ़ें