अयोध्या दर्शन पर परिवहन निगम की तैयारी : गोरखपुर से दो 'रामरथ' बसें श्रद्धालुओं की राह बनाएंगी आसान

गोरखपुर से दो 'रामरथ' बसें श्रद्धालुओं की राह बनाएंगी आसान
Uttar Pradesh Times | गोरखपुर।

Jan 23, 2024 21:29

परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह ने बताया कि गोरखपुर को दो रामरथ बसें मिल चुकी हैं। इन बसों का किराया मामूली रखा गया है। यह बस आधुनिक सुविधाओं से युक्त हैं। रामरथ बसों को पहचानने में श्रद्धालुओं को दिक्कत ना हो, इसलिए इनका रंग अन्य बसों से अलग रखा गया है।

Jan 23, 2024 21:29

Gorakhpur News (अमित श्रीवास्तव) : रामलाल के अयोध्या में विराजने के बाद सिर्फ प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे भारतवर्ष के श्रद्धालु प्रभु के दर्शन के लिए लालायित हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने श्रद्धालुओं की राह आसान बनाने के लिए 'रामरथ' बसें चला रहा है। मंगलवार से यह सेवा शुरू भी कर दी गई। खास बात यह है कि श्रद्धालुओं को अयोध्या दर्शन के लिए मामूली शुल्क पर रामरथ में सफर करने का अवसर मिलेगा। आधुनिक सुविधाओं के साथ प्रतिदिन दो रामरथ बसें अयोध्या के लिए चलाई जा रही हैं।

गोरखपुर को मिला दो रामरथ बस
परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह ने बताया कि गोरखपुर को दो रामरथ बसें मिल चुकी हैं। इन बसों का किराया मामूली रखा गया है। यह बस आधुनिक सुविधाओं से युक्त हैं। रामरथ बसों को पहचानने में श्रद्धालुओं को दिक्कत ना हो, इसलिए इनका रंग अन्य बसों से अलग रखा गया है। किराया साधारण बसों के बराबर ही है। क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि गोरखपुर रेलवे बस स्टेशन से अयोध्या धाम का किराया 203 रुपये होगा। अयोध्या की 138 किलोमीटर की दूरी ये बसें 3:30 घंटे में तय कर लेंगी।
 

Also Read

शादी नहीं करने से नाराज था प्रेमी, पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार

19 Sep 2024 05:28 PM

गोरखपुर सनकी आशिक ने प्रेमिका की कार से रौंदकर की हत्या : शादी नहीं करने से नाराज था प्रेमी, पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार

गोरखपुर से बड़ी घटना सामने आई है, जहां गीड़ा पुलिस ने एक सनकी आशिक को गिरफ्तार किया है। उसने अपनी प्रेमिका की कार से रौंदकर हत्या कर दी... और पढ़ें