Gorakhpur News : जिला कारागार पहुंचीं राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष, महिला बंदियों को फल वितरित किए

जिला कारागार पहुंचीं राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष, महिला बंदियों को फल वितरित किए
UPT | महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने किया जेल का निरीक्षण

Oct 10, 2024 14:18

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी ने गुरुवार को जिला कारागार गोरखपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने महिला बंदियों को सशक्त बनाने के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण दिए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।

Oct 10, 2024 14:18

Gorakhpur News : उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी ने गुरुवार को जिला कारागार गोरखपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने पाकशाला, लाइब्रेरी, अस्पताल व महिला बैरक का अवलोकन किया। महिला बंदियों को फल वितरित किए गए। उनके साथ रह रहे बच्चों को ट्राईसाइकिल व खिलौने वितरित किए गए। महिला बंदियों से उनकी समस्याएं पूछी गईं। 

व्यावसायिक प्रशिक्षण बनाने पर दिया जोर
चारू चौधरी ने सिलाई उद्योग, टेराकोटा उत्पाद आदि का निरीक्षण किया तथा महिला बंदियों को सशक्त बनाने के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण दिए जाने की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि वे बाहर जाकर आत्मनिर्भर बन सकें और मुख्यधारा से जुड़ सकें। उन्होंने कारागार की हरियाली, स्वच्छता व टेराकोटा उत्पादों की प्रशंसा की। इस अवसर पर डॉ. दलिनी करमचंदानी, बंदना गुप्ता, श्वेता श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष महिला, भाजपा, सरोज सिंह मंडल अध्यक्ष गगहा, भाजपा, रानी मिश्रा, महामंत्री महिला, महानगर, रेखा मोदनवाल, शिवानी मोदनवाल, डॉ. वी.पी. गोरखपुरी, राजेश कुमार आदि उपस्थित रहे। 

 
इनका रहा सहयोग

निरीक्षण में जेल अधीक्षक दिलीप कुमार पांडे, जेलर नरेश कुमार, डिप्टी जेलर विजय कुमार, डिप्टी जेलर अमिता श्रीवास्तव, अजीत सिंह प्रधान, कंचन त्रिपाठी और जेल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनय राय ने सहयोग किया।

Also Read

सीएम योगी ने महानिशा पूजन कर शक्ति की उपासना की, कन्या पूजन का आयोजन शुक्रवार को

10 Oct 2024 08:04 PM

गोरखपुर Gorakhpur News : सीएम योगी ने महानिशा पूजन कर शक्ति की उपासना की, कन्या पूजन का आयोजन शुक्रवार को

गोरखपुर में शारदीय नवरात्र के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गोरक्षपीठ पर महानिशा पूजन एवं हवन का आयोजन किया। और पढ़ें