Gorakhpur News : सरसंघचालक की उपस्थिति में स्वयंसेवकों ने किया पथसंचलन, जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा से किया स्वागत 

सरसंघचालक की उपस्थिति में स्वयंसेवकों ने किया पथसंचलन, जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा से किया स्वागत 
UPT | पथसंचलन के दौरान मोहन भागवत मौजूद रहे।

Jun 15, 2024 00:24

शुक्रवार को शाम छह बजे सरस्वती विद्या मंदिर चिउटहा मानीराम से पथसंचलन प्रारंभ हुआ। स्कूल के बाहर एक मंच पर सरसंघचालक मोहन भागवत व सर्वाधिकारी प्रो. राधाकृष्णपाल सिंह मंच पर मौजूद थे। अनुशासनबद्ध होकर स्वयंसेवक पथसंचलन करते हुए मंच के सामने से गुजरे तो सरसंघचालक व सर्वाधिकारी खड़े हो गए।

Jun 15, 2024 00:24

Short Highlights
  • सरस्वती विद्या मंदिर चिउटहा मानीराम में चल रहा आरएसएस का कार्यकर्ता विकास वर्ग प्रथम सामान्य
  • संघ के घोष दल की मधुर ध्वनि के मध्य पूर्ण गणवेश में स्वयंसेवकों ने पथसंचलन में दिया वसुधैव कुटुंबकम का संदेश
Gorakhpur News : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता विकास वर्ग प्रथम सामान्य के अंतर्गत शुक्रवार को सरसंघचालक मोहन भागवत की उपस्थिति में स्वयंसेवकों ने पथसंचलन किया। पथसंचलन में संघ का अनुशासन नजर आया। संघ के घोष दल की मधुर ध्वनि के मध्य पूर्ण गणवेश में स्वयंसेवकों ने पथसंचलन में वसुधैव कुटुंबकम का संदेश दिया। पथसंचलन का जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया।

शुक्रवार को शाम छह बजे सरस्वती विद्या मंदिर चिउटहा मानीराम से पथसंचलन प्रारंभ हुआ। स्कूल के बाहर एक मंच पर सरसंघचालक मोहन भागवत व सर्वाधिकारी प्रो. राधाकृष्णपाल सिंह मंच पर मौजूद थे। अनुशासनबद्ध होकर स्वयंसेवक पथसंचलन करते हुए मंच के सामने से गुजरे तो सरसंघचालक व सर्वाधिकारी खड़े हो गए। संघ के घोष आनक, बांसुरी एवं बिगुल, ड्रम की मनमोहक धुन पर हाथों में दंड लिए, दिलों में देश भक्ति भाव संजोए सैनिक की भांति स्वयंसेवक विद्यालय से चिउटहा गांव होकर लोरेटो स्कूल स्कूल से पुन: मुड़ते हुए रेलवे अंडर पास होते हुए जंगल कौड़िया फोरलेन जीरो प्वाइंट तक पथसंचलन करते हुए वापस विद्यालय पहुंचे। स्वयंसेवकों की राष्ट्रभक्ति, सामूहिक संगठन शक्ति और अनुशासन का दर्शन सभी को रोमांचित कर रहा था। स्वयंसेवकों के अनुशासित पथसंचलन को देखने के लिए सड़क के दोनों तरफ भारी भीड़ लग गई।

सरस्वती विद्या मंदिर चिउटहा मानीराम में इन दिनों संघ का कार्यकर्ता विकास वर्ग प्रथम सामान्य चल रहा है। इसमें काशी, अवध, कानपुर और गोरक्ष प्रांत के 280 स्वयंसेवक प्रतिभाग कर रहे हैं। 18 से 40 वर्ष तक के यह स्वयंसेवक दो वर्ष से संघ का दायित्व संभाल रहे हैं। खुद सरसंघचालक मोहन भागवत भी प्रशिक्षण कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए यहां पांच दिनों तक प्रवास पर हैं। सरसंघचालक ने गुरुवार को बौद्धिक में स्वयंसेवकों से संघ के विस्तार का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शताब्दी वर्ष में हर गांव तक संघ की उपस्थिति सुनिश्चित करानी होगी। सरसंघचालक ने इसके साथ स्वयंसेवकों को सामाजिक सरोकार के प्रति भी सक्रिय रहने को कहा। उन्होंने कहा कि संघ अपने विभिन्न प्रकल्पों के माध्यम से समाज सेवा में जुटा रहता है। समाज के समक्ष जब कोई चुनौती आयी तो स्वयंसेवकों ने उसका मुकाबला किया। समाज सेवा की इस भावना को मजबूत बनाना होगा। सेवा, संवाद, सम्पर्क के माध्यम से समाज में संघ की छवि को और मजबूत बनाना होगा।

शुक्रवार को भी कार्यकर्ता विकास वर्ग में दिन की शुरुआत संघ परंपरा के अनुसार हुई। सुबह शाखा दर्शन में सरसंघचालक व स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया। इसके बाद जलपान हुआ। एक-एक घंटे के बौद्धिक सत्र में संघ पदाधिकारियों ने स्वयंसेवकों के साथ समाज व राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर चर्चा की। इसके बाद स्वयंसेवक पथसंचलन की तैयारियों में जुट गए। 

Also Read

यूपी एसटीएफ ने पचास हजार के इनामी को मुंबई से दबोचा

6 Jul 2024 06:32 PM

गोरखपुर Gorakhpur News : यूपी एसटीएफ ने पचास हजार के इनामी को मुंबई से दबोचा

उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने पचास हजार के इनामी बदमाश को मुंबई से गिरफ्तार किया है। गौतम गौड़ देवरिया जिले के थाना खानपुर ग्राम बरवापट्टी का रहने वाला है... और पढ़ें