Gorakhpur News : मोबाइल नंबर न लेने पर युवक ने किशोरी पर किया धारदार हथियार से हमला 

मोबाइल नंबर न लेने पर युवक ने किशोरी पर किया धारदार हथियार से हमला 
UPT | गोरखपुर।

Feb 01, 2024 19:33

मदरहा निवासी नाबालिग की मां प्रमिला देवी पत्नी हरिवंश साहनी ने बताया कि कुछ दिन पहले मेरी बेटी प्रियंका साहनी (14 वर्ष) खेत में घास काट रही थी। उसी समय पड़ोस के गांव नीबी दूवे का रहने वाला नितिन यादव पुत्र विजय कुमार प्रियंका वहां आया और प्रियंका को जबरदस्ती अपना नंबर देने लगा।

Feb 01, 2024 19:33

Gorakhpur News : मोबाइल नंबर न लेना एक नाबालिग लड़की को भारी पड़ गया। नाराज युवक ने बृहस्पतिवार को धारदार हथियार से उस पर हमला कर घायल कर दिया। उसका इलाज कस्बे एक अस्पताल में चल रहा है। मामला जिले के बड़हलगंज कोतवाली क्षेत्र के मदरहा गांव का है। 

क्या है पूरा मामला
मदरहा निवासी नाबालिग की मां प्रमिला देवी पत्नी हरिवंश साहनी ने बताया कि कुछ दिन पहले मेरी बेटी प्रियंका साहनी (14 वर्ष) खेत में घास काट रही थी। उसी समय पड़ोस के गांव नीबी दूवे का रहने वाला नितिन यादव पुत्र विजय कुमार प्रियंका वहां आया और प्रियंका को जबरदस्ती अपना नंबर देने लगा। प्रियंका ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। प्रमिला ने इसकी शिकायत युवक के परिजनों से की थी। जिससे युवक नाराज रहने लगा। बृहस्पतिवार को प्रमिला अपने खेत में पानी चला रही थी। उन्होंने घर पर फोन कर पाइप लाने को कहा। प्रियंका साइकिल पर पाइप लादकर खेत की ओर जा रही थी। 

धारदार हथियार से गले पर किया वार 
रास्ते मे घात लगाऐ नितिन ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर मेरी बेटी को खींचकर खेत में ले गया। वहां पर धारदार हथियार से उसके गले व चेहरे पर वार कर दिया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई। कोतवाल अंजुल कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि तहरीर मिला है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
 

Also Read

गोरखपुर में पेट्रोल, डीजल से मुकाबला कर रहा  टमाटर, आसमान छूती कीमतों ने बिगाड़ा सब्जियों का जायका

8 Jul 2024 11:07 AM

गोरखपुर महंगाई की मार : गोरखपुर में पेट्रोल, डीजल से मुकाबला कर रहा टमाटर, आसमान छूती कीमतों ने बिगाड़ा सब्जियों का जायका

गोरखपुर में टमाटर के दामों में अचानक आई तेज उछाल ने आम जनता की जेब पर भारी दबाव डाल दिया है। पिछले कुछ दिनों में टमाटर के मूल्य में आई अप्रत्याशित वृद्धि ने न केवल उपभोक्ताओं को परेशान किया है, बल्कि स्थानीय बाजार की गतिविधियों पर भी गहरा प्रभाव डाला है। यह स्थिति केवल टमाटर त... और पढ़ें