ब्रेकिंग

इटावा: गांधी‑शास्त्री जयंती पर ‘रघुपति राघव राजा राम’ और जिलाधिकारी ने टीबी कैंप का उद्घाटन

कल कलक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने ध्वज फहराया और जीआईसी की छात्राओं ने रघुपति राघव राजा राम गाया।

इटावा: गांधी‑शास्त्री जयंती पर ‘रघुपति राघव राजा राम’ और जिलाधिकारी ने टीबी कैंप का उद्घाटन
फोटो: अमर उजाला

इटावा। गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कल जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने कलक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने वहां मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ दिलाई।

इसके बाद कलक्ट्रेट के नवीन सभागार में विचार गोष्ठी हुई जहाँ जीआईसी की छात्राओं ने ‘रघुपति राघव राजा राम’ गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को आध्यात्मिक स्वर दिया। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने टीबी अस्पताल में टीबी कैंप का उद्घाटन भी किया और वहां भर्ती मरीजों को फल वितरित कर शीघ्र स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दीं।

पुलिस लाइन और कांग्रेस कार्यक्रम

पुलिस लाइन में एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने ध्वज फहराया। कांग्रेस कार्यालय पर महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व सांसद मसूरिया दीन पासी की जयंती मनाई गई।

जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित के नेतृत्व में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया और नुमाइश परिसर स्थित बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। शास्त्री चौराहे पर लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई और सहकारी शीत ग्रह स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष रघुपति राघव राजा राम का गान हुआ।

उद्योग व्यापार मंडल ने ट्रॉपिकल कैफे में श्रद्धांजलि कार्यक्रम रखा, जिसमें संगठन के संरक्षक सदस्य सुखवीर सिंह यादव और प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हुए और महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए। पक्का तालाब चौराहा स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भवन पर भी ध्वजारोहण किया गया।

नगर पालिका परिषद, इटावा और आईटीसी मिशन सुनहरा के संयुक्त तत्वावधान में स्वच्छता ही सेवा 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत सफाई मित्र सम्मान समारोह हुआ। नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति संटू गुप्ता की अध्यक्षता में सैकड़ों सफाई मित्रों और सफाई नायकों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार मिश्रा थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण से हुआ। राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार के प्रदेश महासचिव आकाशदीप जैन ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भवन पर राष्ट्रध्वज को सलामी दी।

स्रोत: अमर उजाला

अगली खबरइटावा: रामलीला के पंडाल में सो रहे 55 वर्षीय पल्लेदार की मैट के नीचे शवइटावा: रामलीला के पंडाल में सो रहे 55 वर्षीय पल्लेदार की मैट के नीचे शव
Vikas Kumar

Vikas Kumar

कई वर्षों से समाचार, योजना, रोजगार इत्यादि मामलों से जुड़े कार्यों में संलग्न।