सीएम योगी आदित्यनाथ विश्व पर्यटन दिवस पर झांसी आएंगे। वे बुंदेलखंड के पर्यटन विकास पर जोर देंगे और कई परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।
Jhansi News : झांसी में विश्व पर्यटन दिवस पर पहुंचेंगे सीएम योगी, बुंदेलखंड के विकास पर देंगे जोर
Sep 21, 2024 10:20
Sep 21, 2024 10:20
लोकसभा चुनाव के बाद पहला दौरा
यह सीएम योगी का लोकसभा चुनाव के बाद झांसी का पहला दौरा होगा। लखनऊ से उनके कार्यक्रम के संकेत मिलने के बाद से ही प्रशासनिक अमला तैयारियों में जुट गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय से मिल रहे संकेतों के अनुसार, सीएम योगी अपने दौरे के दौरान बुंदेलखंड के विकास पर विशेष जोर देंगे।
पर्यटन विकास पर फोकस
सूत्रों के अनुसार, सीएम योगी अपने दौरे के दौरान झांसी और बुंदेलखंड के पर्यटन विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण कर सकते हैं। इन परियोजनाओं की सूची तैयार की जा रही है।
क्राफ्ट मेला ग्राउंड में होगा आयोजन
सीएम योगी की जनसभा क्राफ्ट मेला ग्राउंड में होगी। इसके अलावा, यहां एक प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा। शुक्रवार को पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने क्राफ्ट मेला ग्राउंड का निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया।
बुंदेलखंड में भाजपा की जीत
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में बुंदेलखंड की चार सीटों में से भाजपा केवल झांसी-ललितपुर संसदीय सीट पर ही जीत दर्ज कर पाई थी। ऐसे में चुनाव के बाद मुख्यमंत्री का झांसी का पहला दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।