Jalaun : जालौन में त्रयोदशी भोज कार्यक्रम में लड़की भगाने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल

जालौन में त्रयोदशी भोज कार्यक्रम में लड़की भगाने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
UPT | जालौन में त्रयोदशी भोज कार्यक्रम में दो पक्षों में जमकर मारपीट, लड़की भगाने का आरोप

Jul 01, 2024 13:25

जालौन जिले के कुठौंद थाना क्षेत्र के जमलापुर गांव में रविवार को एक त्रयोदशी भोज कार्यक्रम के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। बताया जा रहा है कि विवाद एक लड़की को भगाने को लेकर हुआ था। इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं।

Jul 01, 2024 13:25

Jalan News : जालौन जिले के कुठौंद थाना क्षेत्र के जमलापुर गांव में रविवार को त्रयोदशी भोज कार्यक्रम के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। बताया जा रहा है कि विवाद लड़की भगाने को लेकर हुआ था। इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं।

ये है पूरा मामला
पुलिस के अनुसार, जमलापुर गांव के ब्राह्मण समाज का एक परिवार अपनी लड़की की पढ़ाई के लिए उरई रह रहा था। इसी गांव का रहने वाला प्रजापति समाज का एक शादीशुदा लड़का ब्राह्मण समाज की लड़की को कुछ दिन पहले भगाकर ले गया था। रविवार को प्रजापति समाज के यहां त्रयोदशी कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान वहां से ब्राह्मण समाज के लोग निकले। उन पर प्रजापति समाज के लोगों ने तल्ख टिप्पणी की।

मारपीट के बाद चले पत्थर 
इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट होने लगी। इस दौरान पत्थरबाजी भी हुई घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत किया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस का कहना है कि इस मामले में अभी तक किसी पक्ष द्वारा कोई शिकायत नहीं दी गई है। जैसे ही तहरीर मिलती है, उस पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Also Read

देरी से चल रही सचखंड एक्सप्रेस, झांसी से अमृतसर तक यात्री परेशान

3 Jul 2024 10:49 AM

झांसी Railway News : देरी से चल रही सचखंड एक्सप्रेस, झांसी से अमृतसर तक यात्री परेशान

दो माह से लगातार देरी से चल रही सचखंड एक्सप्रेस ने यात्रियों को असुविधा में डाल दिया है। झांसी से अमृतसर जाने वाली इस ट्रेन को लेकर शिकायतें बढ़ी हैं, जबकि अन्य ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं। जानें इस समस्या के पीछे के कारण और उसके परिणाम। और पढ़ें