क्रेटा सवार बदमाशों का आतंक : युवक पर हमला, CCTV में कैद घटना, पुलिस जांच में जुटी

युवक पर हमला, CCTV में कैद घटना, पुलिस जांच में जुटी
सोशल मीडिया | क्रेटा सवार बदमाशों का आतंक

Jul 21, 2024 14:33

जानिए कैसे क्रेटा सवार बदमाशों ने बीच सड़क पर एक युवक को पीटा। यह पूरी घटना CCTV में कैद हो गई है और पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पढ़ें पूरी खबर।

Jul 21, 2024 14:33

Jalaun News : जालौन में दुकान से घर जा रहे एक युवक को क्रेटा सवार चार बदमाशों ने बीच सड़क पर बेरहमी से पीटा। बदमाशों ने युवक को अपनी गाड़ी में बंधक बनाकर अपने साथ ले गए और उसे आगे चल कर सड़क पर फेंककर भाग गए। यह घटना सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां नाजुक हालत होने के कारण हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

हमीरपुर-जोल्हूपुर राजमार्ग पर घटी घटना
घटना कदौरा थाना क्षेत्र के हमीरपुर-जोल्हूपुर राजमार्ग की है। कदौरा थाना कस्बे के मोहल्ला पुराना बाजार का रहने वाला अलीम पुत्र मोहम्मद खलील रविवार सुबह को अपनी दुकान से चाय पीने बस स्टॉप जा रहा था। तभी एक क्रेटा गाड़ी में बैठे चार लोगों ने उसे बीच रास्ते में रोक लिया और उसकी बेरहमी से पिटाई की। बदमाशों ने उसे गाड़ी में बंधक बनाकर धारदार हथियार से हमला करते हुए मरणासन्न कर दिया। लगभग 2 किमी दूर हमीरपुर रोड पर फेंक कर मौके से फरार हो गए।

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
इस घटना को देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। यह पूरी वारदात हमीरपुर-जोल्हुपुर मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने सड़क पर लहूलुहान पड़े युवक को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंचे। घायल युवक के पिता मोहम्मद खलील ने चार लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी विजय पांडेय ने बताया कि पिता की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। हमला करने वालों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

Also Read

कूड़ा प्लांट विरोध में उग्र प्रदर्शन, महिलाओं ने किया पथराव

7 Sep 2024 12:44 PM

झांसी Jhansi News : कूड़ा प्लांट विरोध में उग्र प्रदर्शन, महिलाओं ने किया पथराव

झांसी के बिजौली में कूड़ा निस्तारण प्लांट के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन हुआ। महिलाओं ने प्लांट का घेराव कर पथराव किया। प्रदूषण और स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर लोग आक्रोशित हैं। प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया है। और पढ़ें