Lalitpur News : ललितपुर में बाढ़ से पुल बहा, बांध के 16 गेट खोले गए

ललितपुर में बाढ़ से पुल बहा, बांध के 16 गेट खोले गए
UPT | जलमग्न कार

Jul 25, 2024 14:57

ललितपुर में 10 घंटे लगातार बारिश ने कई हिस्सों में भारी बारिश ने बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। इससे नाले उफान पर हैं। भारी बारिश के कारण गोविंद सागर बांध के 16 गेट खोलने पड़ गए हैं। सड़कें तालाब बन गई हैं।

Jul 25, 2024 14:57

Short Highlights
  • ललितपुर में 10 घंटे लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात
  • बिजराव पुल के टूटने से 12 गांवों का संपर्क कट गया
Lalitpur News : उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश ने बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। ललितपुर में 10 घंटे लगातार बारिश हुई। इससे नाले उफान पर हैं। भारी बारिश के कारण गोविंद सागर बांध के 16 गेट खोलने पड़ गए हैं। सड़कें तालाब बन गई हैं, और नाले चोक हो गए हैं। 12वीं तक के स्कूलों में आज छुट्टी घोषित कर दी गई है। बिजराव पुल के टूटने से 12 गांवों का संपर्क कट गया। लगभग 50 बीघा फसलें जलमग्न हो गई हैं।

तीन भाइयों की मौत
बिजनौर में, पीली नदी को पार करते समय तीन सगे भाइयों की डूबकर मृत्यु हो गई। गोताखोरों ने 7 घंटे की मशक्कत के बाद उनके शव बरामद किए।  इस बारिश से क्षेत्र में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है, और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए राहत कार्य शुरू कर दिए हैं। 

सड़कों पर चल रही नाव
ललितपुर में हालिया भारी बारिश ने कई इलाकों को गंभीर रूप से प्रभावित किया है। मुरादाबाद में बारिश के चलते भोला नाथ कॉलोनी में 4 फीट पानी भर गया है। सड़कों पर नाव चल रही है। लखनऊ में सुबह 11 बजे मौसम बदल गया। तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। आज 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। 49 जिलों में बिजली गिरने और बादल गरजने की चेतावनी है। राज्य सरकार से बचाव और राहत कार्यों में तेजी लाने की मांग की जा रही है।

24 घंटे में  9.5 मिलीमीटर बारिश
मानसून ने उत्तर प्रदेश में अपना जोर दिखाना शुरू कर दिया है। लगभग दो सप्ताह की भीषण गर्मी के बाद, राज्य के अधिकांश हिस्सों में मूसलाधार बारिश का दौर चल रहा है। बुधवार को, 49 जिलों में औसतन 9.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जो सामान्य से 46% अधिक है। मुरादाबाद में सर्वाधिक 138 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि ललितपुर में 110 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इस अचानक आई बाढ़ ने शहरी क्षेत्रों में जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है, कई स्थानों पर सड़कों पर कमर तक पानी भर गया है। स्थानीय प्रशासन बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों में जुटा हुआ है।

Also Read

अरबों की ठगी कर दुबई भागा LUCC का मालिक समीर अग्रवाल, 25 हजार का इनाम घोषित

17 Oct 2024 05:32 PM

ललितपुर ललितपुर में बड़ा घोटाला : अरबों की ठगी कर दुबई भागा LUCC का मालिक समीर अग्रवाल, 25 हजार का इनाम घोषित

समीर अग्रवाल निवेशकों से अरबों रुपये ठगने के आरोप में फरार है। समीर ने अपने ठगी के धंधे को तेजी से फैलाया और अब वह दुबई भाग चुका है। पुलिस ने उसकी तलाश में 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया है... और पढ़ें