Lalitpur News : सौतेले पोते की हत्या, दादा गिरफ्तार, संपत्ति विवाद का था मामला

सौतेले पोते की हत्या, दादा गिरफ्तार, संपत्ति विवाद का था मामला
UPT | सौतेले पोते की हत्या

Oct 22, 2024 13:29

झांसी में सौतेले पोते की हत्या का मामला आया सामने। संपत्ति विवाद में दादा ने रस्सी से गला घोंटकर मासूम को मौत के घाट उतारा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Oct 22, 2024 13:29

Lalitpur News : पूराकलां क्षेत्र के ग्राम पंचायत उगरपुर के मजरा गौदवर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रविवार रात एक दादा ने अपने छह वर्षीय सौतेले पोते की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, हत्यारोपी अपने सौतेले पोते को संपत्ति में हिस्सा नहीं देना चाहता था, जिसके चलते घर में अक्सर विवाद होता रहता था।

क्या है पूरा मामला?
मजरा गीदवर निवासी माया ने बताया कि रविवार शाम 6:30 बजे वह अपने पति रोहित अहिरवार और सास सुमन के साथ पूरा बिरधा सामान खरीदने के लिए गई थी। घर पर उसका ससुर प्रीतम अहिरवार और बेटा मोहित थे। रात करीब 8:30 बजे बाद तीनों घर लौटे। माया अपने कमरे में पहुंची तो देखा कि उसका बेटा मोहित मृत अवस्था में पड़ा है। उसके गले पर रस्सी के निशान थे। यह देखकर माया बदहवास हो गई और चिल्लाने लगी।

पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार
माया की आवाज सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। इस बीच उसका ससुर प्रीतम और सास सुमन मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्यारोपी ससुर प्रीतम को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया। एसपी मो. मुश्ताक ने बताया कि हत्यारोपी ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है और पूछताछ की जा रही है।

संपत्ति विवाद की वजह से हुई हत्या
पुलिस के अनुसार, प्रीतम अहिरवार अपने सौतेले पोते मोहित को संपत्ति में हिस्सा नहीं देना चाहता था, जिसके चलते घर में अक्सर विवाद होता रहता था। इसी रंजिश को लेकर उसने यह खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

मासूम की मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
छह साल के मासूम की मौत से पूरे गांव में सन्नाटा छा गया है। लोग इस घटना से बेहद आहत हैं। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई रस्सी भी बरामद कर ली है।

Also Read

जालौन में पैसे के विवाद पर हुआ बवाल, महिलाओं समेत कई घायल, वीडियो हुआ वायरल

22 Oct 2024 01:51 PM

जालौन Jalaun News : जालौन में पैसे के विवाद पर हुआ बवाल, महिलाओं समेत कई घायल, वीडियो हुआ वायरल

जालौन जिले के रेंढर थाना क्षेत्र के ग्राम खकसीस में सोमवार रात पैसे के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस घटना में दोनों पक्षों के लोगों ने जमकर मारपीट की जिसमें महिलाएं भी शामिल थीं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। और पढ़ें