Jhansi News : झांसी में बड़ी कार्रवाई, 1 लाख के इनामी हरेन्द्र मसीह गिरफ्तार

झांसी में बड़ी कार्रवाई, 1 लाख के इनामी हरेन्द्र मसीह गिरफ्तार
फ़ाइल फोटो | 1 लाख के इनामी हरेन्द्र मसीह गिरफ्तार

Oct 28, 2024 09:08

झांसी में पुलिस ने 1 लाख के इनामी हरेन्द्र मसीह को गिरफ्तार कर लिया है। मसीह पर कानपुर में 1000 करोड़ की जमीन कब्जा करने का आरोप है।

Oct 28, 2024 09:08

Jhansi News : शहर में आज सुबह एक बड़ी खबर सामने आई है। पुलिस ने 1 लाख रुपये के इनामी हरेन्द्र मसीह को गिरफ्तार कर लिया है। मसीह को गोविंद चौराहे पर स्थित क्रिश्चियन अस्पताल के पास से झाड़ियों में छिपा हुआ पाया गया। सूत्रों के अनुसार, सुबह से ही पुलिस ने इलाके को घेर लिया था और एक बड़े अभियान के तहत मसीह की तलाश कर रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इस दौरान गोली चलने की आवाजें भी सुनी गईं।

कौन है हरेन्द्र मसीह?

हरेन्द्र मसीह पर कानपुर में 1000 करोड़ रुपये की जमीन कब्जा करने का आरोप है। इसके अलावा, झांसी में भी उसके खिलाफ एक दर्जन से अधिक जमीन धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं। पुलिस पिछले कई महीनों से उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

कैसे हुआ गिरफ्तार?

पुलिस ने जब इस मामले में जांच आगे बढ़ाई तो श्री आनंदेश्वर एसोसिएट्स नाम की कम्पनी से हरेन्द्र मसीह की संस्था को पैसे देने की बात पुष्ट हुई। इसके बाद पुलिस ने मसीह को पकड़ने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया था।

इनाम में लगातार बढ़ोतरी

हरेन्द्र मसीह को पकड़ने के लिए पुलिस ने पहले 25 हजार रुपये, फिर 50 हजार रुपये और अंत में 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।

क्या आगे?

फिलहाल, पुलिस मसीह से पूछताछ कर रही है। इस मामले में और भी कई खुलासे होने की उम्मीद है।

Also Read