Jhansi News : एक अप्रैल से टोल नाके पर कटेंगी जेबें, जानिये कितना बढ़ा टैक्स...

एक अप्रैल से टोल नाके पर कटेंगी जेबें, जानिये कितना बढ़ा टैक्स...
सोशल मीडिया | एक अप्रैल से बढ़ जाएंगे टोल टैक्स।

Mar 28, 2024 10:00

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) की ओर से भले ही हाईवे पर सुरक्षा के उपायों में कोई खास बढ़ोतरी नहीं की गई है, लेकिन टोल टैक्स की दरें जरूर बढ़ाई जा रही हैं। नई दरें 31 मार्च की रात 12 बजे से प्रभावी हो जाएंगी, जिससे वाहन चालकों के लिए सफर महंगा हो जाएगा।

Mar 28, 2024 10:00

Short Highlights
  • एक अप्रैल से बढ़ जाएगा टोल टैक्स
  • सुरक्षा के लिए नहीं हुए कोई खास इंतजाम
  • लोगों में टोल टैक्स को लेकर है नाराजगी
Jhansi News : एनएचएआई की ओर से टोल टैक्स की दरों में प्रत्येक वित्तीय वर्ष की शुरुआत में बढ़ोतरी की जाती है। इस बार भी वृद्धि की जा रही है, जिससे टोल नाकों पर 31 मार्च की रात 12 बजे से नई दरों के मुताबिक टोल टैक्स की वसूली की जाने लगेगी। टोल टैक्स में इजाफे से वाहन चालकों की जेब हल्की होगी। परंतु, हाइवे पर सुरक्षा में कोई खास बढ़ोतरी नहीं की गई है।

खतरा बने अवैध कट
सबसे बड़ा खतरा डिवाइडर के अवैध कट बने हुए हैं। जगह-जगह अवैध कट होने की वजह से आएदिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इसके अलावा समय-समय पर होने वाली सड़कों की मरम्मत की वजह से वे ऊंची होती जा रही हैं, जबकि डिवाइडर की ऊंचाई नहीं बढ़ रही है। इससे हाइवे पर कई स्थानों पर डिवाइडर महज तीन-चार इंच ही ऊंचे रह गए हैं, जिन पर चढ़कर वाहन आसानी से आर-पार हो जाते हैं। ये सड़क पर सरपट दौड़ती गाड़ियों के लिए खतरा बन जाते हैं। बावजूद इसके इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

देना होगा इतना टोल 
अब तक वाहन चालकों से एक तरफ का 120 रुपये टोल देना होता है। जबकि दोनों ओर से आते हैं, उन्हें 180 रुपये का टोल देना होता है। 31 मार्च की रात 12 बजे से ये दरें 125 और 185 रुपये हो जाएगी। इसी प्रकार, एट टोल प्लाजा पर 120 और 180 की जगह 125 और 185 रुपये वसूली जाती हैं, अप्रैल के पहले दिन से यह दरें 130 और 190 रुपये हो जाएंगी। दतिया के डगरई में टोल की दरें 140 और 210 की जगह 145 और 215 रुपये हो जाएगी। बबीना में 115 और 175 की जगह 120 और 180 रुपये वसूले जाएंगे। इसके आगे, वीघाखेत टोल प्लाजा पर एक ओर से आने वाले वाहनों का टोल 85 की जगह 90 रुपये होगा।

हर साल बढ़ता है टोल
परियोजना प्रबंधक NHAI का कहना है कि टोल टैक्स की दरें प्रति वर्ष संशोधित की जाती हैं। इस बार, एक छोटी वृद्धि होने वाली है। नई दरें 31 मार्च को रात 12 बजे के बाद लागू होंगी। 

Also Read

पदक विजेताओं की अंतिम सूची जारी, छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह

19 Sep 2024 01:02 PM

झांसी बुंदेलखंड विश्वविद्यालय 29वें दीक्षांत समारोह की तैयारियों में जुटा : पदक विजेताओं की अंतिम सूची जारी, छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह

झांसी के बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने 29वें दीक्षांत समारोह के लिए पदक विजेताओं की सूची जारी कर दी है। निमरा खान को कुलाधिपति स्वर्ण पदक सहित तीन पदक मिलेंगे। छात्राओं ने कुल पदकों में से अधिकांश हासिल किए हैं। और पढ़ें