झांसी से मुंबई : वंदे भारत स्लीपर का सफर होगा और भी आसान, जानें रूट और अन्य डिटेल्स

वंदे भारत स्लीपर का सफर होगा और भी आसान, जानें रूट और अन्य डिटेल्स
UPT | वंदे भारत स्लीपर का सफर होगा और भी आसान

Aug 03, 2024 00:47

झांसी को एक और बड़ी सौगात मिलने जा रही है। जल्द ही झांसी से मुंबई के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन दौड़ती नजर आएगी। इस ट्रेन के शुरू होने से न केवल झांसी बल्कि आगरा और बरेली के लोगों को भी मुंबई जाने के लिए एक नया और आरामदायक विकल्प मिल जाएगा।

Aug 03, 2024 00:47

Jhansi News : झांसी के यात्रियों के लिए खुशखबरी है! जल्द ही झांसी से मुंबई का सफर और भी आसान होने वाला है। देश की पहली बरेली-मुंबई स्लीपर वंदे भारत ट्रेन झांसी से होकर गुजरेगी। इस ट्रेन के संचालन से झांसी, आगरा और बरेली के बीच की दूरी कम हो जाएगी और यात्रियों को आरामदायक सफर का अनुभव मिलेगा।

कब से शुरू होगी ट्रेन?
रेलवे बोर्ड द्वारा इस ट्रेन के रूट को लगभग फाइनल कर लिया गया है और इसके कोच भी तैयार हो चुके हैं। जल्द ही इस ट्रेन की समय सारिणी जारी की जाएगी।

कौन-कौन से स्टेशन आएंगे रास्ते में?
यह ट्रेन बरेली से चंदौसी, अलीगढ़, आगरा, ग्वालियर, झांसी, बीना, भोपाल, इटारसी, खंडवा, जलगांव और मनमाड होते हुए मुंबई तक जाएगी।

ट्रेन में क्या-क्या सुविधाएं होंगी?
  • आरामदायक सीटें : ट्रेन में यात्रियों को ऊपर और बीच की बर्थ तक आसानी से पहुंचने के लिए बेहतर डिजाइन वाली सीढ़ियां होंगी।
  • बेहतर लाइटिंग : सेंसर आधारित लाइटिंग, ऊर्जा-कुशल ओवरहेड लाइटिंग और आसान आवाजाही के लिए फ्लोर पर स्ट्रिप्स के साथ नाइट लाइटिंग होगी।
  • अधिक बर्थ क्षमता : स्लीपर वंदे भारत में कुल 16 कोच होंगे और इसमें 823 यात्रियों की बर्थ क्षमता होगी।
  • आरामदायक यात्रा : भारतीय रेलवे साइड बर्थ कुशनिंग को बढ़ाकर यात्रियों को और अधिक आरामदायक यात्रा का अनुभव प्रदान करेगा।

Also Read

पदक विजेताओं की अंतिम सूची जारी, छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह

19 Sep 2024 01:02 PM

झांसी बुंदेलखंड विश्वविद्यालय 29वें दीक्षांत समारोह की तैयारियों में जुटा : पदक विजेताओं की अंतिम सूची जारी, छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह

झांसी के बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने 29वें दीक्षांत समारोह के लिए पदक विजेताओं की सूची जारी कर दी है। निमरा खान को कुलाधिपति स्वर्ण पदक सहित तीन पदक मिलेंगे। छात्राओं ने कुल पदकों में से अधिकांश हासिल किए हैं। और पढ़ें