झांसी में सड़क हादसा : ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने बाइक में मारी टक्कर, बाइक सवार युवक की मौत

ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने बाइक में मारी टक्कर, बाइक सवार युवक की मौत
फ़ाइल फोटो | मृतक हेमंत मिश्रा

Jul 25, 2024 00:34

झांसी में एक बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक ने आगे चल रही बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिसके कारण बाइक सवार सड़क पर गिर गया। आरोप है कि...

Jul 25, 2024 00:34

Jhansi News : झांसी में एक बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक ने आगे चल रही बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिसके कारण बाइक सवार सड़क पर गिर गया। आरोप है कि इसके बाद ट्रैक्टर चालक ने रोकने के बजाए उसके ऊपस से ट्रैक्टर का पहिया उतारते हुए ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अब पुलिस ट्रैक्टर ट्रॉली और ड्राइवर की तलाश में जुटी है।

खाने के टिफिन की सप्लाई करने का काम करता था मृतक
जानकारी के अनुसार, सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के एवट गंज निवासी 33 पर्षीय हेमंत मिश्रा खाने के टिफिन की सप्लाई करने का काम करते थे। बताया गया है कि सोमवार की रात को वह बाइक से नंदनपुरा में टिफिन देने के बाद वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान चित्रा चौराहा से आगे ओवरब्रिज के नीचे जैसे ही अपने घर के लिए बाइक को मोड़ी तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर के चालक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। 

घायल के ऊपर से पहिया उतारने का आरोप
हादसे में हेमंत घायल होकर सड़क पर गिर गया। आरोप है कि ट्रेक्टर के ड्राइवर ने ट्रैक्टर नहीं रोका और ट्रैक्टर का पहिया उनके ऊपर से निकालते हुए भाग गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

परिवार में मचा कोहराम
घर में खाना बनाने के बाद टिफिन सप्लाई करने वाले हेमंत के परिवार में माता-पिता के अलावा पत्नी व दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। इस परिवार की जिम्मेदारी हेमंत पर ही थी। उससे बड़ी बहन की शादी हो चुकी है और छोटा भाई अभिषेक मिश्रा प्राइवेट काम करते हैं। हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। तहरीर के आधार पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।

Also Read

कूड़ा प्लांट विरोध में उग्र प्रदर्शन, महिलाओं ने किया पथराव

7 Sep 2024 12:44 PM

झांसी Jhansi News : कूड़ा प्लांट विरोध में उग्र प्रदर्शन, महिलाओं ने किया पथराव

झांसी के बिजौली में कूड़ा निस्तारण प्लांट के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन हुआ। महिलाओं ने प्लांट का घेराव कर पथराव किया। प्रदूषण और स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर लोग आक्रोशित हैं। प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया है। और पढ़ें