Jhansi News : पूजा के दौरान कुएं में गिरी महिला की मौत, परिवार में कोहराम

पूजा के दौरान कुएं में गिरी महिला की मौत, परिवार में कोहराम
सोशल मीडिया | पूजा के दौरान कुएं में गिरी महिला की मौत

Oct 04, 2024 11:12

झांसी में एक दर्दनाक घटना में, पूजा सामग्री विसर्जित करने गई एक महिला कुएं में गिरकर अपनी जान गंवा बैठी। यह घटना शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़ागांव गेट बाहर हुई।

Oct 04, 2024 11:12

Jhansi News : अशोक ईस्ट वैली निवासी महिला की दर्दनाक मौत, परिवार स्तब्ध। झांसी के बड़ागांव गेट बाहर स्थित एक कुएं में पूजा सामग्री विसर्जित करने गई एक महिला की दुर्घटनावश मौत हो गई। घटना गुरुवार को हुई, जब माधुरी मिश्रा (58) नामक महिला कुएं में गिर गईं।

ये है पूरा मामला
मृतक महिला की पहचान महानगर की अशोक ईस्ट वैली निवासी राजेंद्र कुमार मिश्रा की पत्नी माधुरी मिश्रा (58) के रूप में हुई है। गुरुवार को वह घर की पूजन सामग्री का विसर्जन करने के लिए बड़ागांव गेट बाहर पलक पैलेस विवाह घर के पास बने एक कुएं पर पहुंची थी। इसी दौरान असंतुलित होकर वह कुएं में जा गिरीं।

दमकल दस्ता मौके पर पहुंचा
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल दस्ता मौके पर पहुंचा। काफी मशक्कत के बाद महिला का शव कुएं से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



पुलिस जांच जारी
शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि महिला के पैर फिसलने या अचानक चक्कर आने की वजह से कुएं में गिरने की आशंका है। हालांकि, पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

परिवार में कोहराम:
माधुरी मिश्रा की मौत से उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। उनके पति के अलावा एक बेटा और एक बेटी है।

Also Read

अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों को मिली बड़ी राहत, बीमा कंपनी ने जारी किए 11.37 करोड़ रुपये

4 Oct 2024 04:04 PM

झांसी Jhansi News : अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों को मिली बड़ी राहत, बीमा कंपनी ने जारी किए 11.37 करोड़ रुपये

जनपद में हुई अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों को बड़ी राहत मिली है। सितंबर माह में हुई मूसलाधार बारिश से खरीफ की फसलों को हुए भारी नुकसान के बाद, बीमा कंपनी टोक्यो ने किसानों के क्लेम की 25 प्रतिशत धनराशि जारी कर दी है। यह राशि लगभग 11.37 करोड़ रुपये है। और पढ़ें