Fear Of Snake: एक महीने में पांच बार युवक को सांप ने डंसा, हर हफ्ते बना रहा शिकार, पीछा करते हुए पहुंचा मौसी के घर

एक महीने में पांच बार युवक को सांप ने डंसा, हर हफ्ते बना रहा शिकार, पीछा करते हुए पहुंचा मौसी के घर
UPT | पीड़ित युवक विकास दुबे

Jul 02, 2024 19:24

फतेहपुर में एक सांप युवक का पीछा कर के डंस रहा है। एक महीने में सांप उसे पांच बार अपना शिकार बना चुका है। लेकिन युवक हर इलाज कराने के बाद बच जाता है। सांप से पीछा छुड़ाने के लिए युवक अपना घर छोड़कर मौसी में रहने लगा। सांप युवक का पीछा करते हुए मौसी के घर पहुंच गया। उसने युवक को वहां भी डस लिया।

Jul 02, 2024 19:24

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक सांप युवक का पीछा कर करके उसको डंस रहा है। एक महीने में पांच बार युवक को अपना शिकार बना चुका है। हर बार पीड़ित युवक उपचार के बाद स्वस्थ्य हो जाता है। सांप से बचने के लिए युवक अपनी अपनी मौसी के घर चला गया। सांप उसका पीछा करते हुए वहां भी पहुंच गया। इतना ही नहीं सांप ने मौसी के घर पर भी उसे डंस लिया। इस हैरान करने वाली घटना की वजह से युवक और उसका परिवार दहशत में जी रहा है।

मलवां थाना क्षेत्र स्थित सौरा गांव निवासी विकास दुबे (24) को पहली बार सांप ने दो जून की रात लगभग 09 बजे बिस्तर से उतरते वक्त डंस लिया था। परिजनों ने विकास दुबे को प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। इलाज के बाद विकास स्वस्थ्य हो गया था। परिजनों ने इसे सामान्य घटना माना था। इसके बाद 10 जून की रात लगभग 09 सांप ने विकास को दोबारा काट लिया। परिजन फिर हॉस्पिटल ले गए, और विकास स्वस्थ्य होकर घर लौट आया। इसके बाद 17 जून को घर में सांप ने तीसरी बार काट लिया। परिजन अस्पताल ले गए, और युवक फिर ठीक होकर घर आ गया।

मौसी के घर पहुंच गया सांप
विकास को चौथी बार फिर सांप ने डंस लिया। परिजन फिर अस्पताल लेकर पहुंचे, तो डॉक्टर भी हैरान रह गए। डॉक्टरों के इलाज से विकास फिर स्वस्थ्य हो गया। इस दौरान डॉक्टरों ने युवक को घर से दूर रहने की सलाह दी। युवक घर छोड़कर मौसी के घर राधा नगर चला गया। सांप युवक का पीछा करते हुए, मौसी के घर पहुंच गया। बीते शुक्रवार की रात 12 बजे उसे सांप ने फिर डंस लिया। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज से विकास फिर स्वस्थ्य हो गया।

शरीर पर मिलते हैं सांप काटने के निशान
युवक का इलाज करने वाले डॉ जवाहरलाल ने कहा कि यह अपने आप में हैरान करने वाली घटना है। हर बार युवक को एंटी स्नेक वेनम और इमरजेंसी दवाएं देकर ठीक करते हैं। इसके साथ ही शरीर पर सांप के काटने के साफ निशान भी बनते हैं। वहीं, विकास का कहना है कि इस घटना से मैं और मेरा परिवार परेशान हो गया है। सांप के काटने के इलाज कराना पड़ता है। जिसमें घर का काफी पैसा भी खर्च हो रहा है।

सांप के काटने का हो जाता है अहसास
मेरे अंदर सांप का खौफ बैठ गया है। हर समय मेरे और परिवार के अंदर दहशत बनी रहती है। जब सांप काटने वाला होता है, तो उसे पहले ही अहसास हो जाता है। विकास के मामा कामतानाथ का कहना है कि हम सभी परेशान हैं। आखिर आज के समय में यह सब कैसे हो सकता है। जब सांप ने तीसरी बार काटा था, तो हम सभी घर पर ही बैठे थे। हम लोगों के सामने काट कर सांप निकल गया था। काफी ढूंढने के बाद भी सांप नहीं मिला था।

Also Read

आयुध नगरी के रूप में विकसित हो रहा 'पूरब का मैनचेस्टर', 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश

7 Jul 2024 04:07 PM

कानपुर नगर Kanpur News : आयुध नगरी के रूप में विकसित हो रहा 'पूरब का मैनचेस्टर', 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश

यूपीडा अधिकारियों के मुताबिक, कानपुर नोड के लिए अब तक 210 हेक्टेयर से अधिक भूमि आवंटित की जा चुकी है। डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के कानपुर नोड से कुल 18 हजार से अधिक रोजगार सृजित होने की उम्मीद है... और पढ़ें