Kanpur News : कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर सफर हुआ महंगा, जानिए क्या है इसकी वजह

कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर सफर हुआ महंगा, जानिए क्या है इसकी वजह
UPT | टोल टैक्स होगा महंगा।

Jun 02, 2024 23:56

एनएचएआई को मुख्यालय से टोल टैक्स बढ़ाने की अनुमति मिल गई है। दो जून की रात 12 बजे से नई दरें लागू हो जाएंगी। कानपुर प्रयागराज हाइवे का सफर सबसे मंहगा हो जाएगा। 

Jun 02, 2024 23:56

Kanpur News : भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) को टोल टैक्स बढ़ाने की परमीशन मुख्यालय से मिल गई है। टोल टैक्स की नई दरें दो जून राज 12 बजे से लागू हो जाएंगी। एनएचएआइ ने कानपुर प्रयागराज हाइवे के बीच सबसे अधिक टोल बढ़ाया है। इसके साथ ही कानपुर प्रयागराज हाइवे का सफर मंहगा हो गया है। फतेहपुर के बड़ौरी टोल प्लाज पर 55 रुपए और कटोघन टोल में 40 रुपए अतिरिक्त देने होंगे।

कानपुर देहात के बाराजोड़ टोल प्लाजा, अनंतराम, चमारी (उकासा), उन्नाव रायबरेली हाइवे अकवाबाद टोल प्लाजा में पांच रुपए की वृद्धि की गई है। एनएचएआइ ने कानपुर प्रयागराज हाइवे को चकेरी से कौशांबी के कोखराज तक 145.066 किलोमीटर तक हाइवे को फोरलेन से सिक्सलेन करने का फैसला लिया था। जिसका 2019 में निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया था। लेकिन इन पांच वर्षोंं में टोल टैक्स नहीं बढ़ाया गया था।

पूर्व की दरें
कानपुर प्रयागराज पर 2019 से कार से एक तरफ के सफर में बड़ौरी टोल प्लाजा पर 70 रुपए और कठोघन टोल पर 55 रुपए देने पड़ते थे। वहीं, 24 घंटे में वापसी करने पर बड़ौरी टोल पर 105 रुपए और कटोघन टोल पर 85 रुपए लगते थे। एनएचएआइ की नई दरों से इसका सीध असर आम लोगों के जेब पर पड़ेगा।

आज रात से नईं दरें लागू
कानपुर प्रयागराज पर आज रात 12 बजे से नई दरें लागू हो रही हैं। एनएचएआई ने कार से एक तरफ का सफर तय करने पर बड़ौरी टोल प्लाजा पर 125 रुपए देना पड़ेगा। वहीं, कटोघन टोल प्लाजा पर 95 रुपए देना पड़ेगा। यदि आप 24 घंटे में वापसी करते हैं, तो बड़ौरी टोल पर 185 रुपए और कटोघन टोल पर 145 रुपए का भुगतान करना होगा। 

Also Read

इरफान सोलंकी की बढ़ी मुश्किलें, सरकार ने जाजमऊ आगजनी मामले में सजा बढ़वाने की अपील दायर

19 Sep 2024 04:30 PM

कानपुर नगर पूर्व विधायक: इरफान सोलंकी की बढ़ी मुश्किलें, सरकार ने जाजमऊ आगजनी मामले में सजा बढ़वाने की अपील दायर

कानपुर के जाजमऊ आगजनी मामले में सरकार ने इरफान उनके भाई रिजवान सोलंकी के खिलाफ सजा बढ़वाने की अपील दायर की है। इसके साथ ही विशेष अदालत द्वारा षड़यंत्र से बरी किए जाने को लेकर चुनौती दी है। कोर्ट इसी मामले में 24 सितंबर को सुनवाई करेगी। और पढ़ें