Assembly By-Election: अखिलेश बीजेपी को उपचुनाव में फिर दे सकते हैं मात, 10 सीटों को जीतकर क्लीन स्वीप की तैयारी, इन्हें मिल सकती है टिकट

अखिलेश बीजेपी को उपचुनाव में फिर दे सकते हैं मात, 10 सीटों को जीतकर क्लीन स्वीप की तैयारी, इन्हें मिल सकती है टिकट
UPT | अखिलेश यादव

Jun 28, 2024 16:28

सपा मुखिया अखिलेश यादव केंद्र की राजनीति के साथ ही यूपी में होने वाले उपचुनाव को लेकर रणनीति तैयार कर रहे हैं। उन्होंने करहल, मिल्कीपुर, फूलपुर समेत कई सीटों पर प्रत्याशियों के नाम पर विचार भी लिया गया है। इंडिया गठबंधन मिलकर लड़ेगा उपचुनाव।

Jun 28, 2024 16:28

UP News: सपा मुखिया अखिलेश यादव का केंद्र की राजनीति में भी जलवा देखने को मिल रहा है। उनकी नजर यूपी विधानसभा उपचुनाव पर भी है। यूपी की 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं। लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन ने शानदार प्रदर्शन किया है। सपा-कांग्रेस ने मिलकर यूपी में 43 सीटों पर जीत दर्ज की है। उपचुनाव में भी पीडीए के जरिए अखिलेश बीजेपी को फिर से मात देने की योजना बना रहे हैं। इंडिया गठबंधन उपचुनाव क्लीन स्वीप करने की तैयारी कर रही है।

यूपी में दस विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। जिसमें कहरल, मिल्कीपुर, कटेहरी, कुंदरकी, गाजियाबाद, खैर, मीरापुर, फूलपुर, मंझवा, सीसामऊ विधानसभा सीटें शामिल हैं। सपा मिल्कीपुर विधानसभा सीट से अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को उतार सकती है। वहीं, कटेहरी सीट से सपा लालजी वर्मा की बेटी छाया वर्मा पर दांव लगा सकती है। लालजी वर्मा अम्बेडकर नगर से सांसद हो गए हैं। सपा फूलपुर सीट से अमरनाथ मौर्य को प्रत्याशी बना सकती है। अमरनाथ फूलपुर से लोकसभा चुनाव लड़े थे। लकिन काफी कम अंतराल से बीजेपी के प्रवीण पटेल से हार गए थे।

तेज प्रताप यादव हो सकते हैं प्रत्याशी
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने करहल विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया है। करहल सीट से सपा तेज प्रताप यादव को टिकट दे सकती है। तेज प्रताप यादव लालू प्रसाद यादव के दामाद हैं। इसके साथ ही मुलायम सिंह यादव के पौत्र हैं। वहीं कानपुर की सीसामऊ सीट इरफान सोलंकी को सजा होने के बाद खाली हो गई है। इस सीट पर भी सपा के कई नेता दावेदारी कर रहे हैं।

इंडिया-एनडीए गठबंधन ने पांच-पांच सीटें जीती थीं
विधानसभा चुनाव 2022 में सपा ने करहल, सीसामऊ, मिल्कीपुर, कटेहरी ओर कुंदरकी की सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं, बीजेपी ने फूलपुर, खैर और गाजियाबाद की सीटों पर जीत दर्ज की थी। मंझवा विधानसभा सीट निषाद पार्टी और मीरापुर रालोद ने जीती थी। इंडिया और एनडीए गठबंधन पांच-पांच विधानसभा सीटें जीती थीं।

इंडिया गठबंधन मिलकर लड़ेगा उपचुनाव
इंडिया गठबंधन ने लोकसभा चुनाव में यूपी में शानदार प्रदर्शन किया है। इसके साथ ही इंडिया गठबंधन यूपी विधानसभा चुनाव भी मिलकर लड़ने की बात कर रहा है। सपा उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी को बीजेपी की जीती हुई दो से तीन सीटें दे सकती है। जिसमें गाजियाबाद की सीट भी शामिल है। लोकसभा के साथ हुए विधानसभा उपचुनाव सपा ने कांग्रेस को लखनऊ पूर्व की सीट दी थी। लेकिन यहां से बीजेपी जीत गई।

Also Read

डी फार्मा के छात्र को बंधक बना कर किया गया परेशान, आरोपी परिवार की तलाश में जुटी पुलिस

1 Jul 2024 02:46 PM

कानपुर नगर Kanpur News : डी फार्मा के छात्र को बंधक बना कर किया गया परेशान, आरोपी परिवार की तलाश में जुटी पुलिस

बिठूर के फार्म हाउस में हुए एक मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। शुक्रवार रात डी फार्मा के एक छात्र को बेटी के साथ कोल्डड्रिंक पीते देख कर लॉयर्स एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष ब्रजनारायण निषाद... और पढ़ें