Kanpur News : अन्नू अवस्थी ने राहुल गांधी पर की विवादित टिप्पणी, जानें क्या बोले

अन्नू अवस्थी ने राहुल गांधी पर की विवादित टिप्पणी, जानें क्या बोले
UPT | हास्य कलाकार अन्नू अवस्थी।

Jul 08, 2024 02:10

हास्य कलाकार अन्नू अवस्थी ने राहुल गांधी के हिंदू हिंसक वाले बयान पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी हम रिश्ते में आप के फूफा लगते हैं। आप ने हिंदुओं को हिंसक कहा है। हिंदू दो प्रकार को होता है। एक हिंदू भोला है, और दूसरा हिंदू मक्कार होता है। लेकिन हिंसक नहीं होता है। 

Jul 08, 2024 02:10

Kanpur News : यूपी के कानपुर से हास्य कलाकार अन्नू अवस्थी अपने चुटकीले अंदाज के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने राहुल गांधी पर ​बड़े ही चुटकीले अंदाज में हमला किया है। अन्नू अवस्थी ने कहा कि राहुल गांधी जी हम रिश्ते में आप के फूफा लगते हैं। मैं आप को बता दूं कि हिंदू हिंसक नहीं बल्कि भोला होता है। उसे अपने अच्छे-बुरे का भी ज्ञान नहीं होता है। आप हिंदुओं के बारे क्या जानते हैं?

अन्नू अवस्थी ने कहा कि राहुल गांधी गाधी जी आप को बहुत-बहुत धन्यवाद। आपने हिंदुओं को हिंसक कहा। अब हो सकता है कि आप की बात से हिंदू एक होने लगे। वैसे हम आप को एक अंदर की बात बता दें कि हमारे बड़े साले और आप के पिता जी बड़े अभिन्न मित्र थे। भाई-भाई की तरह रहते थे। उस हिसाब से आप के पिता जी और हमारे साले भाई-भाई होने के हिसाब से हम आप के फूफा लगे। किसी से भी पूछ लेन यह हिंदुओं के रिश्ते हैं। यह भी हो सकता है कि आप को ना पता हो।

हिंदू दो तरह का होता है
आप ने कहा कि हिंदू हिंसक होता है, यह गलत बात है। ​हिंदू दो तरह का होता है। एक हिंदू भोला होता है। इतना भोला होता है कि अपना भला-बुरा भी नहीं जानता है। कहां जाने से अच्छा होगा, और कहां जाने से बुरा होगा। इस तरह का भोला होता है कि उसे अपने ही बारे में नहीं पता होता है। आप बता रहे हैं कि हिंदू हिंसक होता है।

आप हिंदुओं के बारे में क्या जानते हो
उन्होंने आगे कहा कि दूसरा हिंदू मक्कार होता है, वर मरे या कन्या उसको खाने-पीने से मतलब। इसकी टोपी उसके सिर करना उसमें लगा रहता है। वह भी हिंसक नहीं हुआ, आप कह रहे हो कि हिंदू हिंसक होता है। आप हिंदू के बारे में क्या जानते हो। ना तो आप की ननिहाल हिंदुओं में है, नहीं ददिहाल हिंदुओं में है, नहीं आप की बहन हिंदुओं में ब्याही है। इसके साथ ही ना तो आप के लिए हिंदुओं से कोई रिश्ता आया है।

हाथ जोड़कर किया निवेदन
हिंदुओं में कितने त्योहार होते हैं यह पता है आपको। बताओ करवा चौथ कब होता है, प्रदोष कब होता है, इस तरह से अन्नू अवस्थी दर्जनों त्योहारों के नाम गिना दिए। इतने त्योहारों में आप ने कोई त्योहार मनाया। 100 फीसदी कोई त्योहार नहीं मनाया होगा। आप ने कैसे कह दिया कि हिंदू हिंसक होता है। आप किसी धर्म की बढ़ाई नहीं कर सकते हैं, तो बुराई भी मत करिए कि कौन हिसंक है कौन हिंसक नहीं है। अभी आप इतने बड़े ज्ञानी नहीं हो गए हैं। हाथ जोड़क​र निवेदन है कि आप अपने से मतलब रखें।

Also Read

महिला दस दिनों से थाना-चौकी के लगा रही थी चक्कर, रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर की खुदकुशी

5 Oct 2024 07:49 PM

फर्रुखाबाद Farrukhabad News : महिला दस दिनों से थाना-चौकी के लगा रही थी चक्कर, रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर की खुदकुशी

फर्रुखाबाद में एक महिला अपने साथ हुई मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काट रही थी। लेकिन उसकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही थी। जिससे आहत होकर उसने सुसाइड कर ली। और पढ़ें