Auraiya News :  जिले में चोरों के हौसले बुलंद, लाखों का माल उड़ा ले गए चोर

जिले में चोरों के हौसले बुलंद, लाखों का माल उड़ा ले गए चोर
UPT | जानकारी लेते सीओ सिटी महेंद्र सिंह

May 03, 2024 22:07

बीती 10 अप्रैल को उनके घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई थी, जिससे लाखों रुपए का अन्य सामान जलकर राख हो गया था। इसके बाद वह परिवार सहित...

May 03, 2024 22:07

Auraiya News : फफूद रोड स्थित एक मकान में चोरों ने लाखों रुपए के जेवरात और होजरी कपड़े पार कर दिए। मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। बीते 10 अप्रैल को आग लग गई थी। इसके बाद वह परिवार सहित अपने दोस्त के मकान में रह रहे थे।

25 लाख रूपये का सामान चोरी
दिबियापुर निवासी पवन कुमार के घर से चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर और होजरी के कपड़े चोरी कर ले भागे। जानकारी के मुताबिक.चोर 25 लाख रूपये का सामान चोरी कर ले गए। बीती 10 अप्रैल को उनके घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई थी, जिससे लाखों रुपए का अन्य सामान जलकर राख हो गया था। इसके बाद वह परिवार सहित अपने दोस्त के घर विकास कुंज में रहने लगे थे।

कई दीवार तोड़नी पड़ी थी
शुक्रवार को लेवर वह मिस्त्री लेकर अपने घर की मरम्मत करवाने आया था, तब उसे घटना की जानकारी हुई। आग बुझाने के दौरान उसके घर की कई दीवार तोड़नी पड़ी थी। उधर घटना के संबंध में पुलिस क्षेत्र अधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह ने चौकी इंचार्ज सोनी रावत को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।

Also Read

इरफान सोलंकी की बढ़ी मुश्किलें, सरकार ने जाजमऊ आगजनी मामले में सजा बढ़वाने की अपील दायर

19 Sep 2024 04:30 PM

कानपुर नगर पूर्व विधायक: इरफान सोलंकी की बढ़ी मुश्किलें, सरकार ने जाजमऊ आगजनी मामले में सजा बढ़वाने की अपील दायर

कानपुर के जाजमऊ आगजनी मामले में सरकार ने इरफान उनके भाई रिजवान सोलंकी के खिलाफ सजा बढ़वाने की अपील दायर की है। इसके साथ ही विशेष अदालत द्वारा षड़यंत्र से बरी किए जाने को लेकर चुनौती दी है। कोर्ट इसी मामले में 24 सितंबर को सुनवाई करेगी। और पढ़ें