औरैया से शर्मनाक खबर : टॉफी का लालच दिखाकर मासूम बच्ची से हैवानियत, पीड़िता की आपबीती सुन परिजन रह गए दंग

टॉफी का लालच दिखाकर मासूम बच्ची से हैवानियत, पीड़िता की आपबीती सुन परिजन रह गए दंग
UPT | प्रतीकात्मक फोटो

Mar 26, 2024 20:29

आरोपी ईंट भट्ठे पर काम करता है। साथ ही बच्ची के माता-पिता भी उसी ईंट भट्ठे पर काम करते हैं। सोमवार दोपहर को बच्ची शौच के लिए घर से निकलकर बाहर गई थी। जिसके बाद आरोपी युवक ने...

Mar 26, 2024 20:29

Short Highlights
  • बच्ची को मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
  • आरोप की पुष्टि होने के बाद पॉस्को एक्ट में केस दर्ज करके आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
Auraiya News : प्रदेश के जिला औरैया से दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है। जिले में एक 7 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप करने का मामला उजागर हुआ है। जानकारी के मुताबिक 25 साल का युवक उसे उठाकर अपने साथ ले गया, जिसके बाद उसने मासूम के साथ दुष्कर्म किया। शौच करने गई बच्ची को युवक अपने साथ ले गया था। जैसे ही इस बात का पता परिजनों को चला उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी। जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी ईंट भट्ठे पर काम करता है। साथ ही बच्ची के माता-पिता भी उसी ईंट भट्ठे पर काम करते हैं। सोमवार दोपहर को बच्ची शौच के लिए घर से निकलकर बाहर गई थी। जिसके बाद आरोपी युवक ने उसे उठाकर सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ गलत काम किया। साथ ही घटना स्थल से पुलिस को एक शराब की बोतल और टॉफी मिली है। बच्ची की मां ने बताया कि जब बहुत देर तक बच्ची नहीं लौटी तो उन सबने ढूंढना शुरू किया। ढूढ़ने के दौरान बच्ची बेहोशी की हालत में खेत में मिली। जिसके बाद बच्ची ने बताया कि पास में ही रहने वाली अंकल ने मेरे साथ गलत काम किया है।

पॉस्को एक्ट में केस दर्ज
घटना की जानकारी के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई। जिसके बाद बच्ची को मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। साथ ही रेप की पुष्टि होने के बाद पॉस्को एक्ट में केस दर्ज करके आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इस केस के बारे में बात करते हुए पुलिस ने जानकारी दी कि दोपहर साढ़े 12 बजे बच्ची घर से 200 मीटर दूर पर शौच करने गई थी। जिसके बाद पड़ोस के ईंट भट्ठे पर काम करने वाला युवक उठाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी मुख्यतः जलिया हमीरपुर का रहने वाला है।

Also Read

इरफान सोलंकी की बढ़ी मुश्किलें, सरकार ने जाजमऊ आगजनी मामले में सजा बढ़वाने की अपील दायर

19 Sep 2024 04:30 PM

कानपुर नगर पूर्व विधायक: इरफान सोलंकी की बढ़ी मुश्किलें, सरकार ने जाजमऊ आगजनी मामले में सजा बढ़वाने की अपील दायर

कानपुर के जाजमऊ आगजनी मामले में सरकार ने इरफान उनके भाई रिजवान सोलंकी के खिलाफ सजा बढ़वाने की अपील दायर की है। इसके साथ ही विशेष अदालत द्वारा षड़यंत्र से बरी किए जाने को लेकर चुनौती दी है। कोर्ट इसी मामले में 24 सितंबर को सुनवाई करेगी। और पढ़ें