Auraiya News : दुल्हन ने स्टेज पर दूल्हे का लिया टेस्ट, फेल होने पर शादी से किया इंकार

दुल्हन ने स्टेज पर दूल्हे का लिया टेस्ट, फेल होने पर शादी से किया इंकार
UPT | काल्पनिक तस्वीर

Jun 10, 2024 00:40

औरैया में स्टेज में दुल्हन ने दूल्हे को 20—20 के नोट गिनने को दे दिया। लेकिन दूल्हा नोट नहीं गिन पाया। इस बात से नाराज दुल्हन ने कहा कि मुझे अनपढ़ लड़के से शादी नहीं करनी है। इसके बाद स्टेज से उठकर चली गई।

Jun 10, 2024 00:40

Auraiya News : यूपी के औरैया से एक हैरान करने वाली घटना प्रकाश में आई है। औरैया में दुल्हन ने दूल्हे का स्टेज पर टेस्ट ले लिया। जिसमें दूल्हा फेल हो गया। दरअसल दुल्हन ने दूल्हे को 20 के नोटों की गड्डी गिनने को दी थी। दूल्हा नोटों को गिन नहीं पाया। जिसकी वजह से उसकी शादी टूट गई। दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया। काफी हंगामे और मान-मनौव्वल के बाद बारात बिन दुल्हन के ही वापस लौट गई।

रामपुर बामपुर गांव में रहने वाले किसान ने बेटी की शादी इटावा के भरथना में तय की थी। बारात जब दुल्हन के दरवाजे पर पहुंची, तो बारातियों का जोरदार स्वागत किया गया। जयमाल पर दुल्हन को कुछ शक हुआ, तो उसने दूल्हे को 20-20 के नोटों की गड्डी गिनने को देदी। दूल्हा नोट नहीं गिन सका। इस बात पर दुल्हन भड़क गई, उसने शादी करने से इंकार कर दिया।

अनपढ़ था दूल्हा
दुल्हन के परिजनों को नहीं पता था कि लड़का पढ़ा लिखा नहीं है। जब उन्हें पता चला कि लड़का अनपढ़ है, तो पूरा परिवार हैरान रह गया। लड़की के इस फैसले का परिवार और रिश्तेदारों ने भी समर्थन किया। दोनों पक्षों के बीच हंगामा शुरू हो गया। इसके बाद लड़की और लड़के के परिवारों के बीच समझौता हो गया। एक दूसरे को दिए गए उपहार भी वापस लौटा दिए गए।

अनपढ़ से शादी नहीं करूंगी
लड़की के भाई ने बताया कि दूल्हे को 20 के नोट गिनने को दिए गए, लेकिन वो नोट गिन नहीं पाया। जब वो 20 के नोट को ही नहीं पहचान पा रहा था, तो बहन की शादी उससे कैसे करा देते। वहीं, दुल्हन का कहना था कि मैं अनपढ़ से शादी नहीं कर सकती हूं। गनीमत रही कि समय रहते हुए, इसकी जानकारी हो गई। वर्ना पूरी जिंदगी बर्बाद हो जाती। 

Also Read

चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर नगदी समेत लाखो के जेवर किए चोरी,पुलिस मामले की जांच में जुटी

6 Oct 2024 03:37 PM

कानपुर नगर Kanpur News: चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर नगदी समेत लाखो के जेवर किए चोरी,पुलिस मामले की जांच में जुटी

कानपुर के घाटमपुर कस्बे में एक बार फिर से चोरों का आतंक देखने को मिला है।घाटमपुर कस्बे के आशा नगर वार्ड में बीती रात अज्ञात चोरों ने सूने घर को निशाना बनाते हुए मुख्य दरवाजे की कुंडी काटकर अंदर रख बक्सों का ताला तोड़कर नगदी समेत लाखों के जेवर समेट ले गए।जिसके बाद सूचना पर पॅहु... और पढ़ें