एक्शन में बसपा सुप्रीमों मायावती : संगठन में बड़े फेरबदल की तैयारी, खिसक रहे कैडर वोट बैंक को बचाने की कवायद

संगठन में बड़े फेरबदल की तैयारी, खिसक रहे कैडर वोट बैंक को बचाने की कवायद
UPT | बसपा प्रमुख मायावती।

Jun 29, 2024 20:18

लोकसभा चुनाव के बाद बसपा सुप्रीमों मायावती एक्शन में हैं। उन्होंने फर्रूखाबाद जिलाध्यक्ष वीर सिंह आंबेडकर को उनके पद से हटा दिया है। उनके स्थान पर रामदत्त बौद्ध को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही यूपी कई में बसपा संगठन में बड़े फेरबदल करने जा रही है।

Jun 29, 2024 20:18

UP News : लोकसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी को जीत का स्वाद तक चखने को नहीं मिला। बल्कि सीधे शब्दों में कहा जाए तो बसपा का एक भी सांसद चुनकर संसद तक नहीं पहुंच पाया। बसपा सुप्रीमों समेत पूरी पार्टी के राजनीतिक भविष्य पर सवाल उठने लगे हैं। बसपा यूपी में कांग्रेस पार्टी की तरह हांसिए पर चली गई है। लोकसभा चुनाव के बाद बसपा सुप्रीमों मायावती एक्शन में आ गई हैं। संगठन में बड़े बदलाव किए जा रहे हैं।

लोकसभा चुनाव के बाद फर्रूखाबाद में बसपा सुप्रीमों मायावती ने बड़ी कार्रवाई की है। फर्रूखाबाद में संगठन को प्रत्याशी ढूंढने से भी नहीं मिल रहे थे। बल्कि बसपा के हाथी पर कोई भी प्रभावशाली चेहरा दांव नहीं लगाना चहता था। बड़ी मुश्किल से प्रत्याशी मिला, तो चुनावी प्रसार-प्रसार के लिए उनके पास कार्यकर्ताओं और भीड़ की कमी थी। लोकसभा चुनाव के जब परिणाम आए, तो बसपा प्रत्याशी की जमानत जब्त हो गई। जिसका खामिजा बसपा जिलाध्यक्ष को भुगतना पड़ा है।

लोकसभा चुनाव में नहीं मिल रहा था प्रभावशाली प्रत्याशी
बसपा ने फर्रूखाबाद जिलाध्यक्ष वीर सिंह आंबेडकर को उनके पद से हटा दिया है। उनके स्थान पर रामदत्त बौद्ध को जिले की कमान सौंपी गई है। वीर सिंह पूरे 10 महीने जिलाध्यक्ष के पद पर रहे। उनपर गाज गिरना तय माना जा रहा था। इसके साथ ही पूर्व जिलाध्यक्ष विजय भास्कर को जिला प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बसपा फर्रूखाबाद में प्रत्याशी को खोजने में ही पिछड़ गई थी।

कैडर वोट भी गवां बैठी
स्थानीय नेताओं की जनता से दूरी की वजह से अपना कैडर वोट भी हासिल नहीं कर पाई। बसपा सुप्रीमों मायावती ने इसे गंभीरता से लिया है। उन्होंने वीर सिंह आंबेडकर को उनके पद से हटा दिया है। उनके स्थान पर रामदत्त बौद्ध को जिले की कमान सौंपी है। रामदत्त ने राजनीति की शुरूआत बामसेफ जिला संयोजक के रूप में की थी। इसके साथ ही सेक्टर प्रभारी कानपुर और विधानसभा अमृतपुर के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

टीम बी में शामिल नेता
बसपा ने कानपुर मंडल की टीम बी में पूर्व जिलाध्यक्ष नरेद्र पाल जाटव, कन्नौज से नरेंद्र कुशवाहा और हबीब अली को रखा है। यह तीनों नेता कन्नौज, इटावा और फर्रूखाबाद में पार्टी में सभी कामों को समय से पूरा कराएंगे। इसके साथ ही पूर्व जिलाध्यक्ष विजय भाष्कर और रामरतन गौतम को जिला प्रभारी बनाया गया है।

Also Read

बारिश के बाद हुए जलभराव देख मेयर ने जताई नाराजगी, दिए ये निर्देश

4 Jul 2024 10:38 PM

कानपुर नगर Kanpur News :  बारिश के बाद हुए जलभराव देख मेयर ने जताई नाराजगी, दिए ये निर्देश

कानपुर में बुधवार हुई देर रात बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया।जिसके बाद शहरवासियों का निकलना मुश्किल हो गया।वही आज गुरुवार को सुबह जलभराव की खबर की जानकारी मेयर को मिली तो... और पढ़ें