Kanpur News : समाजवादी पार्टी में तीसरी पीढ़ी की एंट्री, डिंपल के साथ प्रचार में दिखी बेटी अदिति... 

समाजवादी पार्टी में तीसरी पीढ़ी की एंट्री, डिंपल के साथ प्रचार में दिखी बेटी अदिति... 
UPT | अखिलेश यादव-डिंपल के साथ बेटी

Mar 20, 2024 16:43

समाजवादी पार्टी की राजनीति में तीसरी पीढ़ी की एंट्री हो चुकी है। मैनपुरी में अदिति अपनी मां डिंपल यादव के साथ चुनावी प्रचार में दिखीं। मैनपुरी लोकसभा सीट को नेताजी कर्मभूमि मानी जाती है। वहीं, बीजेपी मैनपुरी सीट पर कमल खिलाना चाहती है।

Mar 20, 2024 16:43

Kanpur News : लोकसभा चुनाव 2024 में कई एतिहासिक फैसले देखने को मिले हैं। चुनाव की तारीखों का एलान होने के बाद सभी प्रत्याशी अपनी-अपनी सीटों पर चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। समाजवादी पार्टी में तीसरी पीढ़ी की एंट्री हो गई है। मैनपुरी लोकसभ सीट पर डिंपल यादव ने चुनाव प्रचार की कमान संभाल रखी है।

सियासत में तीसरी पीढ़ी का आना तय
मैनपुरी में चुनाव प्रचार के दौरान समाजवादी पार्टी की तीसरी पीढ़ी की एंट्री देखने को मिली है। अदिति अपनी मां डिंपल के साथ मैनपुरी में प्रचार के दौरान दिखीं। राजनीतिक पंडितों का मानना है कि सैफई परिवार की तीसरी पीढ़ी का आना तय है। तीसरी पीढ़ी के लिए चुनाव मैदान पाठशाला का काम कर रहे हैं।

नेताजी की है कर्मभूमि
मैनपुरी को नेताजी की कर्मभूमि मानी जाती है। अदिति ने मैनपुरी में नेताजी की कर्मभूमि को नमन किया। अदिति इन दिनों विदेश में पढ़ाई कर रही हैं। मैनपुरी के सुल्तानपुर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्होंने हिस्सा लिया। इससे पहले भी अदिति लखनऊ में एक राजनीतिक कार्यक्रम में नजर आईं थीं। अदिति फिलहाल अपनी मां के साथ चुनाव प्रचार में देखी जा रही हैं।

बीजेपी पर भटकाने वाली राजनीति करने का आरोप
सुल्तानगंज में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने के लिए डिंपल यादव पहुंची थीं। लोकसभा चुनाव 2024 में डिंपल यादव ने एक नया नारा दिया है। लोकसभा चुनाव जिताओ और नौकरी पाओ, महिला सुरक्षा पाओ। उन्होंने बीजेपी पर वार करते हुए कहा कि बीजेपी मुद्दों को भटकाने वाली राजनीति कर रही है। यूपी में महिला अपराध का रेट 50 फीसदी बढ़ गया है।

बच्चे चुनावी उत्सव देखने के लिए आए हैं
अदिति को लेकर जब डिंपल यादव से सवाल पूछा गया तो उन्होंने बड़ी ही सहजता से जवाब देते हुए कहा कि सभी को जीवन में हर तरह के अनुभव लेने चाहिए। बच्चे घर आए हैं। चुनावी उत्सव देखने के लिए उनके साथ आए हैं। डिंपल ने कहा कि सपा का साथ पूरा मैनपुरी जिला दे रहा है। बीजेपी मैनपुरी से प्रत्याशी नहीं ढूंढ पा रही है।

Also Read

एयरटैंक फटने से अग्निवीर का बलिदान, ट्रेनिंग कैंप में हुआ हादसा

5 Oct 2024 09:38 AM

कन्नौज Kannauj News : एयरटैंक फटने से अग्निवीर का बलिदान, ट्रेनिंग कैंप में हुआ हादसा

कन्नौज में रहने वाले अग्निवीर सौरभ पाल ट्रेनिंग कैंप में हुए हादसे में बलिदान हो गए। जब इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो परिवार में कोहराम मच गया। पिता और भाई राजस्थान गए हैं। और पढ़ें