Etawah Lion Safari: नीरजा शेरनी के मृत शावक का डॉक्टरों ने किया पोस्टमॉर्टम, मौत की वजह जानने के लिए सैंपल बरेली भेजे गए

नीरजा शेरनी के मृत शावक का डॉक्टरों ने किया पोस्टमॉर्टम, मौत की वजह जानने के लिए सैंपल बरेली भेजे गए
UPT | इटावा सफारी पार्क

Jun 03, 2024 10:13

इटावा सफारी पार्क में नीरजा शेरनी ने चार शावकों को जन्म दिया था। जिसमें से एक शावक मृत पैदा हुआ था। मृत शावक का पोस्टमॉर्टम करने के बाद उसकी मौत की वजह का पता लगाने के लिए सैंपल भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान बरेली भेजा गया है।

Jun 03, 2024 10:13

Kanpur News: यूपी के इटावा सफारी पार्क में नीरजा शेरनी ने चार शावकों को जन्म दिया था। जिसमें एक शावक मृत पैदा हुआ था। वहीं, तीन शावक पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं। रविवार को चार डॉक्टरों के पैनल ने मृत शावक का पोस्टमॉर्टम किया। मौत की वजह का पता लगाने के लिए मृत शावक के सैंपल भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान बरेली भेजे गए हैं।

नीरजा शेरनी ने बीते शुक्रवार रात 9.50 बजे पहले शावक को जन्म दिया। इसके बाद दूसरे शावक को 10.50 पर जन्म दिया। तीसरे शावक को जन्म देने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। तीसरे शावक को शनिवार सुबह 3 बजे जन्म दिया, वहीं, चौथा शावक मृत पैदा हुआ। नीरजा गर्भवती थी डॉक्टरों के मुताबिक 29 या 30 मई को डिलीवरी होनी थी। तीनों शावकों के साथ उनकी मां का भी विशेष ख्याल रखा जा रहा है।

दो शावकों को नहीं पिला रही दूध
सफारी पार्क के निदेशक डॉ अनिल पटेल के मुताबिक तीन शावक पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं। शेरनी ने एक ही शावक को दूध पिलाया है। दो शावक शेरनी का दूध नहीं पी रहे हैं। शावकों की देखभाल के लिए विशेषज्ञों की टीमों को लगाया गया है। अत्यधिक गर्मी से बचने के लिए खास इंतजाम किए गए हैं।

रूपा शेरनी ने तीन मृत शावकों को दिया था जन्म
इटावा लायन सफारी में रूपा नाम की शेरनी ने बीते 17 मई 2024 को तीन मृत शावकों को जन्म दिया था। इटावा सफारी पार्क शावकों की मौत को पचा नहीं पाया था। शोध के लिए चारों शावकों के शवों को भारतीय पशु चिकित्सा संस्थान बरेली भेजा गया था। प्रसव की संभावित तिथि 5 या फिर 6 जून को थी। लेकिन शेरनी का 20 दिन पहले ही प्रसव हो गया था।
 

Also Read

7 पुलिस कर्मियों को किया निलंबित, जानिए क्या है कारण...

5 Jul 2024 10:48 PM

कानपुर नगर कानपुर पुलिस कमिश्नर की कार्रवाई : 7 पुलिस कर्मियों को किया निलंबित, जानिए क्या है कारण...

कानपुर पुलिस कमिश्नर लगातार एक्शन मोड पर नजर आ रहे है। सबसे बड़ी बात यह है पुलिस कमिश्नर अपने ही विभाग में तैनात दागी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई करते हुए... और पढ़ें