Etawah Lion Safari : इटावा सफारी में शेरनी नीरजा ने तीन शावकों को ​दिया जन्म, AC रूम में की जा रही देखभाल

इटावा सफारी में शेरनी नीरजा ने तीन शावकों को ​दिया जन्म, AC रूम में की जा रही देखभाल
UPT | शेरनी नीरजा

Jun 02, 2024 02:20

इटावा सफारी पार्क से सुकून देने वाली खबर सामने आई है। लंबे इंतजार के बाद नीरजा शेरनी ने तीन शावकों को जन्म दिया है। जानकारी के मुताबिक तीनों शावक स्वस्थ्य बताए जा रहे हैं। वहीं, इससे पहले रूपा शेरनी ने तीन मृत शावकों को जन्म दिया था। जिसकी वजह से सफारी प्रशासन तनाव में थी।

Jun 02, 2024 02:20

Etawah News : इटावा सफारी पार्क से एक खुशखबरी सामने आई है। नीरजा शेरनी ने तीन शावकों को जन्म दिया है। जानकारी के मुताबिक तीनों शावकों की देखभाल विशेषज्ञों की निगरानी में एसी कमरों में की जा रही है। नीरजा ने एक शावक को दूध भी पिलाया है। जिसे लेकर सफारी पार्क में जश्न का माहौल है। दरअसल रूपा शेरनी ने 17 मई को तीन मृत शावकों को जन्म दिया था। जिससे इटावा सफारी पार्क प्रशासन को तगड़ा झटका लगा था।

नीरजा शेरनी ने बीते शुक्रवार रात 9.50 बजे पहले शावक को जन्म दिया। इसके बाद दूसरे शावक को 10.50 पर जन्म दिया। तीसरे शावक को जन्म देने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। तीसरे शावक को शनिवार सुबह 3 बजे जन्म दिया। नीरजा गर्भवती थी डॉक्टरों के मुताबिक 29 या 30 मई को डिलीवरी होनी थी। तीनों शावकों को साथ उनकी मां का भी विशेष ख्याल रखा जा रहा है।

एक शावक को पिलाया दूध
शावकों की देखभाल के लिए विशेषज्ञों की टीमों को लगाया गया है। सबसे ज्यादा खुशी बात है कि नीरजा ने एक शावक को दूध भी पिलाया है। वहीं, दोनों शावकों को भी प्यार से सहला रही है। अत्यधिक गर्मी होने की वजह से उनके लिए खास इंतजाम किए गए हैं। नीरजा को प्रोटीन इत्यादि दिया जा रहा है।

रूपा शेरनी ने तीन मृत शावकों को दिया था जन्म
इटावा लायन सफारी में रूपा नाम की शेरनी ने बीते 17 मई 2024 को तीन मृत शावकों को जन्म दिया था। इटावा सफारी पार्क शावकों की मौत को पचा नहीं पाया था। शोध के लिए चारों शावकों के शवों को भारतीय पशु चिकित्सा संस्थान बरेली भेजा गया था। प्रसव की संभावित तिथि 5 या फिर 6 जून को थी। लेकिन शेरनी का 20 दिन पहले ही गुरूवार रात प्रसव हो गया था। 

Also Read

7 पुलिस कर्मियों को किया निलंबित, जानिए क्या है कारण...

5 Jul 2024 10:48 PM

कानपुर नगर कानपुर पुलिस कमिश्नर की कार्रवाई : 7 पुलिस कर्मियों को किया निलंबित, जानिए क्या है कारण...

कानपुर पुलिस कमिश्नर लगातार एक्शन मोड पर नजर आ रहे है। सबसे बड़ी बात यह है पुलिस कमिश्नर अपने ही विभाग में तैनात दागी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई करते हुए... और पढ़ें