Etawah Lion Safari : नर शावकों का नामकरण करेंगे जिले के लोग, सोशल मीडिया अकाउंट पर दे सकते हैं नाम का सुझाव

नर शावकों का नामकरण करेंगे जिले के लोग, सोशल मीडिया अकाउंट पर दे सकते हैं नाम का सुझाव
UPT | शावक

Aug 23, 2024 01:37

सफारी पार्क में जन्में शावक के नामकरण की जिम्मेदारी जिले के लोगों पर छोड़ दी गई है। जिले के लोग शावक के नाम सुझाव दे सकते हैं। सफारी प्रशासन के सोशल मीडिया अकाउंट पर नाम दे ने की प्रक्रिया शुरू होगी। 

Aug 23, 2024 01:37

Etawah News : यूपी के इटावा सफारी पार्क प्रशासन ने जन्में नर शावकों के नामकरण की जिम्मेदारी अब जिले के लोगों पर छोड़ दी है। इसके लिए अपने सुझाव सफारी प्रशासन को मोबाइल या सोशल मीडिया अकाउंट पर दे सकते हैं। इससे पूर्व यहां हुए नर शावकों का नामकरण सफारी प्रशासन ने किया या फिर विभागीय मंत्री ने नाम दिया है।

इटावा सफारी पार्क के बब्बर शेर कान्हा और शेरनी रूपा ने तीन सितंबर 2023 को नर शावक को जन्म दिया था। शावक के स्वस्थ्य और बड़े होने पर अब सफारी प्रशासन ने शावक के नाम करण की तैयारी की है। शावक की देखभाल सफारी प्रशासन की निगरानी में हो रही है।

आप भी शावक के नाम का दे सकते हैं सुझाव
सफारी प्रशासन ने शावक को नाम देने की जिम्मेदारी जिलेभर के लोगों को दी है। इसके साथ ही तीन सितंबर को शावक का जन्म दिन भी मनाया जाएगा। सफारी के उपनिदेशक डॉ विनय कुमार सिंह ने बताया कि इसके लिए 27 अगस्त शाम 5 ​बजे तक की समय अवधि दी गई है। इस बीच कोई व्यक्ति शावकों के लिए अपनी पसंद के नाम का सुझाव दे सकता है।

सोशल मीडिया प्लेटफार्म
इटावा सफारी पार्क के सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक और एक्स पर अपलोड किया जा सकता है। इसके आलावा सफारी के मोबाइल नंबर 7839435094 पर किसी भी कार्य दिवस पर नाम का सुझाव दिया जा सकता है। 

Also Read

फायर ब्रिगेड ने किया रेस्क्यू ऑपरेशन, सात मजदूरों को निकाला बाहर

17 Sep 2024 04:28 PM

कानपुर नगर प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग : फायर ब्रिगेड ने किया रेस्क्यू ऑपरेशन, सात मजदूरों को निकाला बाहर

भीषण आग ने इलाके में अफरातफरी मचा दी और आसपास के लोग तुरंत मौके पर जुट गए। आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया... और पढ़ें