रामगोपाल यादव ने केंद्र पर बोला हमला : कहा-नीतिश-चंद्रबाबू नायडू की कृपा खत्म होते ही गिर जाएगी सरकार, विशेष राज्य के दर्जे पर टिकी सरकार, यूपी में आ रही है सपा

कहा-नीतिश-चंद्रबाबू नायडू की कृपा खत्म होते ही गिर जाएगी सरकार, विशेष राज्य के दर्जे पर टिकी सरकार, यूपी में आ रही है सपा
UPT | प्रो. रामगोपाल यादव

Jul 07, 2024 00:52

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो रामगोपाल यादव ने केंद्र सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि नीतिश कुमार और चंदबाबू नायडू की कृपा से सरकार चल रही है। यदि दोनों राज्यों को विशेष राज्यों का दर्जा नहीं मिला, तो सरकार गिर जाएगी। 

Jul 07, 2024 00:52

Etawah News : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो रामगोपाल यादव बीजेपी पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि नीतिश कुमार और चंद्रबाबू नायडू की कृपा से सरकार चल रही है। जिस दिन उनकी कृपा हटी केंद्र सरकार धराशाई हो जाएगी। रामगोपाल ने स्पष्ट किया कि यदि इन दोनों राज्यों को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिला, तो केंद्र सरकार नहीं चल पाएगी।

प्रो रामगोपाल यादव ने इटावा स्थित आवास पर मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा कि नीतिश कुमार और चंद्रबाबू दोनों अपने-अपने राज्यों के लिए विशेष पैकेज की मांग करने में लगे हुए हैं। यदि केंद्र सरकार विशेष पैकेज देती है, तो निश्चित तौर पर सरकार चलती रहेगी। यदि ऐसा नहीं हुआ तो केंद्र सरकार का भविष्य सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि जिस तरह का जुल्म यहां की जनता के साथ हो रहा है। यदि यही हाल रहा तो 2027 में सपा की सरकार बनने से कोई नहीं रोक पाएगा।

प्रो रामगोपाल यादव ने दावा किया कि यूपी की 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। इंडिया गठबंधन को इसमें बड़ी कामयाबी मिल सकती है। हाथरस घटना पर बोलते हुए कहा कि पीड़ित परिवारों के साथ सपा की पूरी संवेदनाएं हैं। इस हादसे में महिलाओं की जान सबसे ज्यादा गई है। उन्होंने कहा कि महिलाएं धार्मिक होती हैं। बाबाओं के चमत्कारों पर भरोसा कर लेती हैं। 

Also Read

इटावा में तेज रफ्तार दो डंपर आपस में टकराए, चालक-परिचालक की मौत

6 Oct 2024 06:39 PM

इटावा दर्दनाक हादसा: इटावा में तेज रफ्तार दो डंपर आपस में टकराए, चालक-परिचालक की मौत

इटावा के फर्रुखाबाद हाइवे पर दो डंपरो के बीच भिड़ंत हो गई। इसके बाद एक डंपर खंती में जाकर पलट गया। इस दर्दनाक हादसे में चालक और परिचालक की मौत हो गई। और पढ़ें