Kanpur News : इटावा के जिला अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान दो महिलाओं की मौत, स्वास्थय महकमे में हड़कंप, चार सदस्यीय टीम जांच करेगी

इटावा के जिला अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान दो महिलाओं की मौत, स्वास्थय महकमे में हड़कंप, चार सदस्यीय टीम जांच करेगी
UPT | डॉ भीमराव अम्बेडकर संयुक्त जिला चिकित्सालय

Apr 09, 2024 10:29

इटावा के जिला अस्पताल में आपरेशन के दौरान महिलाओं की मौत् हो गई। परिजनों ने अस्पताल स्टॉफ पर लापरवाही का आरोप लगाया है। इस घटना की जांच के लिए एसीएमओ के नेतृत्व में चार सदस्यी टीम का गठन किया है।

Apr 09, 2024 10:29

Kanpur News: यूपी के इटावा से चौंकाने वाली घटना प्रकाश में आई है। इटावा के जिला अस्पताल में आपरेशन के दौरान दो महिलाओं की मौत हो गई। एक साथ दो महिलाओं की मौत से स्वास्थ्य महकमें में हड़कंप मच गया। परिजनों ने अस्पताल स्टॉफ पर लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। वहीं, अस्पताल प्रशासन ने मौत की वजह हार्ट अटैक बताया है। डॉक्टरों ने बिना पोस्टमॉर्टम कराए ही मौत की वजह भी बता दी।

मैनपुरी जिले के नगला धनु गांव की रहने वाली उर्मिला देवी (55) के पित्त में पथरी के आपरेशन के लिए शनिवार को भर्ती किया गया था। इटावा के व्यासपुरा बकेवर की रहने वाली रामजानकी (60) के बच्चेदानी में संक्रमण हो गया था। उन्हें भी शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उर्मिला देवी का आपरेशन डॉ अनूप शर्मा और रामजानकी का आपरेशन डॉ मंगल सिंह की देखरेख में किया जा रहा था। आपरेशन के दौरान दोनों महिलाओं की मौत हो गई। जिससे अस्पताल प्रशासन में सनसनी फैल गई।

सीएमएस डॉ एमएम आर्या के मुताबिक दोनों महिलाओं को आरपेशन के समय हार्ट अटैक आया था। उन्हें बचाने की कोशिश की गई, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। जिला अस्पताल में रोजाना इस तरह के आपरेशन होते हैं। लेकिन पहले ऐसा कभी नहीं हुआ है। अस्पताल प्रशासन के लिए यह खबर बेहद दुखद है। डीप्टी सीएमओ के नेतृत्व में चार सदस्यी टीम का गठन किया गया है।
 

Also Read

सबको पता है उन सज्जन की तस्वीर किसके साथ है, और राजनीतिक संबंध

3 Jul 2024 07:52 PM

हाथरस सीएम योगी का अखिलेश पर पलटवार : सबको पता है उन सज्जन की तस्वीर किसके साथ है, और राजनीतिक संबंध

हाथरस सत्संग भगदड़ घटना में 121 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। इस दर्दनाक घटना के बाद सीएम योगी ने खुद मोर्चा संभाला है। उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया। इसके साथ ही घायलों से उनका हाल जाना। सीएम योगी ने अखिलेश यादव पर हमला करते हुए कहा कि उन सज्जन की फोटो किसके साथ है, सभी जा... और पढ़ें