इटावा में युवक की बेरहमी से हत्या : हादसा दिखाने के लिए चार किलोमीटर दूर सड़क किनारे फेंका शव

हादसा दिखाने के लिए चार किलोमीटर दूर सड़क किनारे फेंका शव
UPT | सांकेतिक तस्वीर

Jul 21, 2024 17:39

इटावा में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इसके बाद हत्या को हादसा दिखाने के लिए चार किलोमीटर दूर सड़क के किनारे शव को फेंक दिया। सुबह जब मृतक की मां खेत पर पहुंची, तो उसने देखा कि बेटे की चप्पलें, खून फैला है। इसकी सूचना परिजनों को दी।

Jul 21, 2024 17:39

Etawah News: यूपी के इटावा से एक खौफनाक घटना सामने आई है। इटावा में बीते शनिवार रात एक युवक की उसके ही खेत पर ट्यूबवेल में हत्या की गई। हत्यारों ने इसे हादसे का रूप देने के लिए चार किलोमीटर दूर शव केंक कर बाइक के नीचे दबा दिया। रविवार सुबह युवक की मां जब खेत पर पहुंची, तो उसने वहां पर देखा कि बेटे की चप्पल, चारों तरफ खून फैला था। इसके साथ ही सड़क पर भी खून के निशान थे। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।

इटावा के ओमपुरवा कॉलोनी निवासी शिशुपाल सिंह (45) परिवार के साथ रहते थे। शिशुपाल पांच से पत्नी ऊषा देवी और बच्चों के साथ रहे थे। शिशुपाल की मां बसरेहर थाना क्षेत्र स्थित अकबरपुर गांव में पैतृक आवास में रहती हैं। शिशुपाल बीते शनिवार दोपहर पत्नी ऊषा से गांव जाने की बात कह कर निकले थे। रात लगभग सवा नौ बजे पत्नी ने शिशुपाल से मोबाइल फोन पर बात की थी। शिशुपाल ने बताया था कि खाना खाकर घर में लेट गया हूं। रविवार सुबह घर वापस आऊंगा।

चार किलोमीटर दूर फेंका शव
रविवार सुबह शिशुपाल की मां खेत पर पहुंची, तो उन्होंने देखा कि ट्यूबवेल के पास बेटे की चप्पल पड़ी थी। चारो तरफ खून के फैला पड़ा था, शराब की बोतलें पड़ीं थीं। वहीं, सड़क पर भी खून के निशान थे। किसी अनहोनी की आशंका होने पर मां ने बहु ऊषा को जानकारी दी। पुलिस ने आशंका जताई है कि खेत पर बने ट्यूबवेल में हत्या की गई है। इसके बाद उसके शव को वैदपुरा थाना क्षेत्र में सड़क के किनारे फेंक दिया था। ताकि यह घटना हत्या नहीं हादसा लगे।

पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ
जबकि वैदपुरा पुलिस ने रात में शिशुपाल को जिला अस्पताल भेज दिया था। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने शव को मार्चुरी में रखवा दिया था। जबकि वैदपुरा और बसरेहर थाना पुलिस दोनों स्थानों पर जांच पड़ताल कर रही है। एसपी देहात सतपाल सिंह के मुताबिक कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
 

Also Read

कानपुर विश्वविद्यालय के 39वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां जोरों पर, मेधावियों की पदक सूची जारी

7 Sep 2024 07:15 PM

कानपुर नगर Kanpur News : कानपुर विश्वविद्यालय के 39वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां जोरों पर, मेधावियों की पदक सूची जारी

कानपुर के छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के होने वाले दीक्षांत समारोह को लेकर तैयारियां जोर शोर पर चल रही है। विश्वविद्यालय का 39वां दीक्षांत समारोह 28 सितंबर को आयोजित होना है। और पढ़ें