Brutal Murder: खेत पर सो रहे किसान की धारदार हथियार से हत्या, सिर पर किए गए ताबड़तोड़ वार, पुलिस मामले की जांच में जुटी

खेत पर सो रहे किसान की धारदार हथियार से हत्या, सिर पर किए गए ताबड़तोड़ वार, पुलिस मामले की जांच में जुटी
UPT | जांच करती पुलिस

Sep 25, 2024 14:11

इटावा में किसान की बेरहमी से हत्या कर दी गई। धारदार हथियार से सिर पर ताबड़तोड़ वारकर मौत के घाट उतार दिया गया। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Sep 25, 2024 14:11

Etawah News: यूपी इटावा से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। बुधवार सुबह खेत पर बने कमरे से दस मीटर की दूरी पर किसान का लहूलुहान हालत में शव मिला है। हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। इसके साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

सैफई के भाली गांव निवासी यशवीर (55) खेती किसानी का काम करते थे। यशवीर गांव से एक किलोमीटर दूर खेतों के बीच कमरा बनाकर रहते थे। कमरे में सबमर्सिबल भी लगा हुआ था, इसके साथ ही यशवीर ने 12 जानवरों को भी पाल रखा था। उनकी देखभाल के लिए बिहार के दो युवक भी रहते थे। लेकिन दोनों मानसिक रूप से कमजोर बताए जा रहे हैं।

परिवार में मचा कोहराम 
मंगलवार रात किसान कमरे में सो रहा था। वहीं दोनों युवक छत पर सो रहे थे। बुधवार सुबह गांव की एक महिला खेतों पर गई, तो उसने देखा कि यशवीर का शव कमरे से दस मीटर दूर खेतों के बीच लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ है। उसने घटना की सूचना परिजनों को दी, तो परिवार में कोहराम मच गया।

बेरहमी से की गई हत्या 
किसान यशवीर सिंह की हत्या बड़ी ही बेरहमी से की गई है। उसका चेहरा पूरी तरह से कुचल दिया गया है। मृतक के तीन बेटियां हैं और जिनकी शादी हो चुकी है, इकलौता बेटा मंजेश है। अलाधिकारीयों ने घटना स्थल का निरिक्षण किया। एसपी ग्रामीण ने परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की।

Also Read

डेयरी संचालक का फंदे से लटकते मिला शव, लाखों रूपए का था कर्ज, परिजनों का आरोप तनाव में किया सुसाइड

25 Sep 2024 04:37 PM

कानपुर देहात Kanpur Dehat News: डेयरी संचालक का फंदे से लटकते मिला शव, लाखों रूपए का था कर्ज, परिजनों का आरोप तनाव में किया सुसाइड

कानपुर देहात में कर्ज तले दबे डेयरी संचालक ने सुसाइड कर लिया। कारोबार में घाटा होने की वजह से उसने कुछ लोगों से कर्ज लिया था। कर्जा नहीं चुका पाने से आहत होकर सुसाइड कर लिया। और पढ़ें