Farrukhabad News : ब्यूटी पार्लर का बिल नहीं अदा करने पर दूल्हे-दूल्हन पक्ष के बीच पथराव, फिर थाने में हुआ जयमाल

ब्यूटी पार्लर का बिल नहीं अदा करने पर दूल्हे-दूल्हन पक्ष के बीच पथराव, फिर थाने में हुआ जयमाल
UPT | काल्पनिक तस्वीर

Apr 23, 2024 13:12

फर्रूखाबाद में ब्यूटी पार्लर का भुगतान नहीं करने पर लड़की-लड़का पक्ष के बीच जमकर मारपीट और पथराव हो गया। इसके बाद थाने में पूरे दिन पंचायत चलती रही। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच पुलिस ने समझौता कराया, और में जयमाल कराया गया।

Apr 23, 2024 13:12

Farrukhabad News : यूपी के फर्रूखाबाद से चौंकाने वाली घटना प्रकाश में आई है। फर्रूखाबाद में ब्यूटी पार्लर का भुगतान नहीं करने पर लड़की और लड़के पक्ष के बीच विवाद शुरू हो गया। मामूली बहस धक्का-मुक्की और गाली-गलौच में बदल गई। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे और ईंट पत्थर चलने लगे। जिसमें आधा दर्जन से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। बवाल की सूचना पर पहुंची, दोनों पक्षों को थाने ले गई। लंबी पंचायत के बाद दोनों पक्षों में समझौता हुआ। स्टेज की जगह थाने में जयमाल हुआ। बाकी की रस्में घर में अदा की गईं।

एटा जिले के बागवाला थाना क्षेत्र स्थित ननौरी गांव निवासी रूपलाल किसान हैं। उन्होंने अपने बेटे विकास की शादी फर्रूखाबाद के दारापुर गांव निवासी जगदीश की बेटी मोहनी से तय की थी। बीते रविवार को बड़े ही धूमधाम से बारात पहुंची थी। द्वाराचार की रस्म के बाद जयमाल की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान लड़के पक्ष ने ब्यूटी पार्लर का भुगतान करने से मना कर दिया। इस बात पर शुरू हुई बहस युद्ध के मैदान में तब्दील हो गई। पंडाल में लाठी-डंडे, पथराव और कुर्सियां चलने लगीं।

थाने में रविवार रात से शुरू हुई पंचायत सोमवार शाम तक चलती रही। दोनों पक्ष समझौते के लिए राजी हो गए। इसके बाद थाने में दूल्हन-दूल्हे ने एक दूसरे को जयमाल पहनाया। बाकी रस्में घर में अदा की गईं। सोमवार रात दुल्हन की विदाई कराई गई। थाना प्रभारी जितेंद्र चौधरी के मुताबिक दोनों पक्षों को समझा कर शादी संपन्न करा दी गई।
 

Also Read

हादसे में 38 लोग घायल, 15 मिनट तक सात घरों में दौड़ता रहा हाई वोल्टेज करंट

19 Sep 2024 02:51 AM

कन्नौज कन्नौज में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर सात घरों पर गिरा : हादसे में 38 लोग घायल, 15 मिनट तक सात घरों में दौड़ता रहा हाई वोल्टेज करंट

गुरसहायगंज कस्बे के सीमांत नगर में बुधवार शाम करीब सात बजे बारिश के दौरान लोग अपनों के घरों के अंदर थे। उसी दौरान नन्हे, अब्दुल गफ्फार, हसीब, वहीद, उस्मान, नौशाद व मोहम्मद नायाब के घरों के ऊपर से गुजरी एचटी बिजली लाइन का तार अचानक टूट कर गिर गया। और पढ़ें