इरफान सोलंकी बोले- इंसाफ अभी बाकी : अपने चिरपरिचित अंदाज में दिखे पूर्व विधायक, रंगदारी मामले में होंगे आरोप तय

अपने चिरपरिचित अंदाज में दिखे पूर्व विधायक, रंगदारी मामले में होंगे आरोप तय
UPT | इरफान सोलंकी

Aug 07, 2024 16:01

कानपुर की सीसामऊ विधानसभा सीट से विधायक रहे इरफान सोलंकी की रंगदारी मामले में कोर्ट में पेशी थी। इरफान और उनके गुर्गों पर आरोप तय होने थे। उन्हे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच महाराजगंज जेल से कानपुर कोर्ट लाया गया। 

Aug 07, 2024 16:01

Kanpur News: यूपी के कानपुर से सपा विधायक रहे इरफान सोलंकी कानूनी दांवपेच में फंसते जा रहे है। बुधवार को रंगदारी मामले में इरफान सोलंकी की एमपीएलएमए कोर्ट में पेशी थी। इरफान एक बार फिर अपने पुराने चिरपरिचित अंदाज में दिखे। पुलिस के वाहन से नीचे उतरते ही इरफान ने अपने समर्थकों और मीडिया कर्मियों को हाथ हिलाकर अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि इंसाफ अभी बाकी है। इसके बाद मुस्कुराते हुए कचहरी परिसर के अंदर चले गए।

जाजमऊ आगजनी मामले में सजा पाने के बाद इरफान पहली बार कानपुर कोर्ट पहुंचे थे। उन्हें कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच महाराजगंज जेल से कानपुर कोर्ट लाया गया। पेशी के दौरान कचहरी परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया। इरफान और पुलिस कर्मियों के साथ अधिवक्ताओं को अंदर जाने की इजाजत थी। इसके आलावा किसी और को एंट्री नहीं दी गई।

बुधवार को इरफान सोलंकी पर रंगदारी मामले में आरोप तय होने थे। रंगदारी मामले में पूर्व विधायक इरफान सोलंकी, उनके भाई रिजवान सोलंकी और उनके गुर्गों पर आरोप तय किए जाएंगे। जबकि जाजमऊ आगजनी मामले में इरफान उनके भाई रिजवान समेत पांच आरोपियों को सात साल की सजा सुनाई गई थी।
 

Also Read

बुढ़वा मंगल के लिए शहर की यातायात व्यवस्था में रहेगा बदलाव, जानें पूरा रूट...

16 Sep 2024 04:06 PM

कानपुर नगर Kanpur News : बुढ़वा मंगल के लिए शहर की यातायात व्यवस्था में रहेगा बदलाव, जानें पूरा रूट...

कानपुर की यातायात पुलिस ने कल मंगलवार को यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। यातायात पुलिस ने पूरा रूट प्लान तैयार किया है। यातायात व्यवस्था में बदलाव पनकी हनुमान मंदिर में बुढ़वा मंगल पर उमड़ने वाली... और पढ़ें