Kanpur News : पुलिस वालों ने किया नाबालिग का अपहरण, मांगी फिरौती, ये खबर हैरान कर देगी...

पुलिस वालों ने किया नाबालिग का अपहरण, मांगी फिरौती, ये खबर हैरान कर देगी...
UPT | कोर्ट के आदेश पर चार पुलिसकर्मियों पर अपहरण और​ फिरौती का मुकदमा।

Aug 26, 2024 10:24

कानपुर कमिश्नरेट पुलिस के अंतर्गत एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां कोर्ट के आदेश के बाद चार पुलिसकर्मियों पर अपहरण कर पीड़ित से वसूली के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ है। पीड़िता ने पुलिसकर्मियों पर...

Aug 26, 2024 10:24

Kanpur News : कानपुर कमिश्नरेट पुलिस के अंतर्गत एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां कोर्ट के आदेश के बाद चार पुलिसकर्मियों पर अपहरण कर पीड़ित से वसूली के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ है। पीड़िता ने पुलिसकर्मियों पर उसके नाबालिग बेटे का घर से अपहरण करने और उसे छोड़ने की एवज में 5 लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है।

क्या है पूरा मामला...
चकेरी थाना क्षेत्र के काजी खेड़ा निवासी सोनी के अनुसार, उनके पति की 8 साल पहले मौत हो चुकी है। वह अपने नाबालिग बेटे यश राजपूत को पढ़ा रहीं हैं। सोनी के अनुसार, 15 मई 2024 पर चकेरी थाने के चार पुलिसकर्मी गौरव यादव, पंकज कुमार मिश्रा और दो अज्ञात पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में आए और बेटे को उठा ले गए। बेटे को छुड़ाने के लिए उन्होंने जिला प्रोबेशन अधिकारी से लेकर 1098 पर संपर्क किया। पुलिस कमिश्नर कार्यालय में भी शिकायत की। पुलिस कमिश्नर से जांच का आश्वासन मिलने के बाद आरोपी सिपाहियों ने नाराज होकर बेटे के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कर दिया। बेटे को छोड़ने के लिए 5 लाख रुपये की मांग की। पुलिस की हरकत से बेटा अवसाद में है। पुलिस से शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई न होने पर उन्होंने कोर्ट की शरण ली। चकेरी थाना प्रभारी अशोक दुबे ने बताया कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। 

Also Read

छेड़छाड़ पीड़िता का शव तालाब में उतराता मिला, दोनों आंखे गायब मिली

18 Sep 2024 09:36 AM

फर्रुखाबाद Farrukhabad News: छेड़छाड़ पीड़िता का शव तालाब में उतराता मिला, दोनों आंखे गायब मिली

फर्रुखाबाद में छेड़छाड़ पीड़ित युवती का शव तालाब में उतराते हुए मिला है। युवती के शव से दोनों आंखे गायब मिली थीं। वहीं पुलिस घटना की जांच में जुटी है। और पढ़ें