Farrukhabad News: छेड़छाड़ पीड़िता का शव तालाब में उतराता मिला, दोनों आंखे गायब मिली

छेड़छाड़ पीड़िता का शव तालाब में उतराता मिला, दोनों आंखे गायब मिली
UPT | सांकेतिक तश्वीर

Sep 18, 2024 09:36

फर्रुखाबाद में छेड़छाड़ पीड़ित युवती का शव तालाब में उतराते हुए मिला है। युवती के शव से दोनों आंखे गायब मिली थीं। वहीं पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

Sep 18, 2024 09:36

Farrukhabad News: यूपी के फर्रुखाबाद से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। मंगलवार सुबह छेड़छाड़ पीड़ित युवती का शव तालाब में उतराता मिलने से हड़कंप मच गया। उसकी दोनों आंखे गायब थी, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

मृतक पीड़िता के पिता ने तीन दिन पहले गांव के ही एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। लेकिन पुलिस ने छेड़छाड़ में मामला दर्ज करते हुए, युवक को हिरासत में लिया था। पीड़िता सोमवार रात 10 बजे अचानक से लापता हो गई थी। परिजन रातभर उसकी तलाश करते रहे। लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल सका। मंगलवार सुबह उसका शव तालाब में उतराते हुए मिला। पुलिस का कहना है कि पीड़िता के बयान नहीं हो पाने के कारण आरोपी को जेल नहीं भेजा जा सका।

पिता ने जताई आशंका 
पीड़िता ने 14 सितंबर को गांव के युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। मंगलवार को गांव से 150 मीटर दूर तालाब में युवती का शव उतराते हुए मिला। पिता ने बताया कि बेटी को मिर्गी के दौरे आते थे। उन्होंने आशंका जताई कि रात को शौंच के लिए गई हो और दौरा पड़ने से तालाब में गिर गई हो। जानकारी के मुताबिक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत की वजह पानी में डूबना दर्शाया गया है।

दोनों आंखे गायब मिली 
मृतका की आंखे गायब मिली है, इसपर आशंका जताई है कि मछलियों ने खा ली होंगी। थाना प्रभारी अमित गंगवार के मुताबिक छेड़खानी के मुकदमे में पीड़िता के बयान ना होने पर आरोपी का चालान नहीं किया जा सका था। वहीं इस घटना के बाद से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है, मां आरोप है कि बेटी के साथ हादसा नहीं साजिश हुई है।

Also Read

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में नवाब सिंह के खिलाफ 95 पन्नों की चार्जशीट तैयारी, कल पुलिस करेगी दाखिल

19 Sep 2024 02:56 PM

कन्नौज Kannauj Rape Case: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में नवाब सिंह के खिलाफ 95 पन्नों की चार्जशीट तैयारी, कल पुलिस करेगी दाखिल

कन्नौज पुलिस ने नवाब सिंह दुष्कर्म मामले में 95 पन्नों की चार्जशीट तैयारी कर ली है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को पुलिस पॉक्सो कोर्ट में दाखिल करेगी। और पढ़ें