Kanpur News : गांजा तस्करों की पुलिस से हुई मुठभेड़, दो बदमाश किए गए गिरफ्तार

गांजा तस्करों की पुलिस से हुई मुठभेड़, दो बदमाश किए गए गिरफ्तार
UPT | पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

Oct 09, 2024 01:15

कानपुर कमिश्नरेट की महाराजपुर पुलिस टीम को बड़ी सफलता हासिल हुई है।महाराजपुर पुलिस की आज मंगलवार की रात को गांजा तस्करों से मुठभेड़ हो गई।मुठभेड़ के दौरान बदमाशो ने पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया।जिसमें पुलिस की जवावी कार्यवाही में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी गई।जिसके बाद पुलिस ने दोनों गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है।

Oct 09, 2024 01:15

Kanpur News : कानपुर कमिश्नरेट की महाराजपुर पुलिस टीम को बड़ी सफलता हासिल हुई है।महाराजपुर पुलिस की आज मंगलवार की रात को गांजा तस्करों से मुठभेड़ हो गई।मुठभेड़ के दौरान बदमाशो ने पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया।जिसमें पुलिस की जवावी कार्यवाही में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी गई। वही घायल हुए गांजा तस्करों को पुलिस ने ईलाज के लिए अस्पताल भेज दिया।बदमाशो के पास से एक स्कूटी अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है।

डीसीपी पूर्वी ने दी जानकारी
इस मामले को लेकर डीसीपी पूर्वी श्रवण कुमार ने बताया कि कानपुर पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार के निर्देश पर नशे के कारोबार को रोकने के लिए ऑपरेशन सुदर्शन चलाया जा रहा है।आज इस अभियान के तहत महाराजपुर पुलिस टीम को सूचना मिली कि दो गांजा तस्कर गांजे की सप्लाई के लिए जा रहे है।तभी पुलिस ने उनका पीछा करते हुए रोकने का प्रयास किया गया।इस दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायर कर दिया।जिसकी जबाबी कार्यवाही में गोली चलाई गई।जिसमें दोनों बदमाशों के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर जमीन पर गिर गया।वही घायल हुए बदमाशो को ईलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।वही पुलिस ने आरोपियों के पास से एक स्कूटी, तमंचा कारतूस और लगभग 77 किलोग्राम से ज्यादा गांजा बरामद हुआ हैं।वही डीसीपी पूर्वी श्रवण कुमार ने बताया कि मेरे द्वारा इस कार्य को अंजाम देने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रु का ईनाम देने की घोषणा की गई है।

Also Read