हाथरस हादसा : कानपुर में भोलेबाबा का आश्रम, जिलाधिकारी के आदेश पर शुरू हुई जांच

कानपुर में भोलेबाबा का आश्रम, जिलाधिकारी के आदेश पर शुरू हुई जांच
UPT | कानपुर में भोलेबाबा का आश्रम

Jul 08, 2024 00:45

कानपुर जनपद के बिधनू विकासखंड के करसुई गॉव स्थित साकार विश्व हरि के आश्रम की जमीन की जांच अब राजस्व विभाग की टीम द्वारा की जा रही है जिसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी...

Jul 08, 2024 00:45

Kanpur News : कानपुर जनपद के बिधनू विकासखंड के करसुई गांव स्थित साकार विश्व हरि के आश्रम की जमीन की जांच अब राजस्व विभाग की टीम द्वारा की जा रही है। जिसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी। बताते चलें कि आश्रम चरागाह की जमीन के साथ ही पट्टे की जमीन को नियम विरुद्ध सस्ते दामों में खरीदा गया है।

आश्रम में गैर जनपद के सेवादार पहुंचे
बता दें कि हाथरस कांड के बाद करसुई गांव में बने बाबा साकार विश्वहरी के आश्रम में गैर जनपद के सेवादार पहुंचे, जिनमें महिलाएं और पुरुष दोनों शामिल थे। उन्होंने बताया की चार दिन की सेवा देने आश्रम में आये हुए है। यहां पर वह साकार विश्वहरी के चरणों में सुबह शाम आरती करने के साथ ध्यान लगाते हैं। यहां पर हमें सेवादार महेश सिंह मिले। हमने उनसे आश्रम में सेवा देने का कारण पूछा तो उन्होंने हमें बताया कि वह जब से आश्रम बना तब से आस्था के साथ आ रहे है, यहां आने जाने से दुख, बीमारी, मुसीबत दूर हो जाती है। यहां पर आने वाले लोगों को आरती में शामिल होने मात्र से सभी कष्ट का निदान होता है। आश्रम में रोजाना सुबह शाम नारायण साकार विश्वहरी की वंदना प्रार्थना होती है। इसके साथ ही अंध भक्त सेवादारों ने सैकड़ों अनुभव बतायें और उनका ये भी कहना था कि उनके परमात्मा यानी साकार विश्व हरि निर्दोष है।

चारागाह की जमीन पर कब्जा
रकबा संख्या 191 में 55 बीघा ग्राम समाज की जमीन है। जिसमे 40 बीघे जमीन विनोबा भावे भूदान योजना के तहत चिन्हित है। वहीं 15 बीघे जमीन चारागाह के लिए दर्ज है। 30 वर्ष पहले कठारा गांव के करीब एक दर्जन परिवारों को आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए भूदान पट्टे किए गए थे। वर्ष 2014-15 के दौरान बाबा राईट हैंड अनिल तोमर के जरिये पहले कुछ भूदान पट्टे धारकों की जमीन नियम के विरुद्ध औने पौने दामों में खरीद ली। इसके बाद बगल में खाली पड़ी चारागाह की जमीन पर कब्जा कर लिया।

राजस्व टीम को रिपोर्ट देने का आदेश
जिस पर जिलाधिकारी द्वारा राजस्व टीम को जांच कर रिपोर्ट देने का आदेश दिया गया है। लेखपाल हरिशंकर ने बताया की जिलाधिकारी के आदेश पर उन्होंने आश्रम किस जमीन पर बना है, इसकी जांच पड़ताल शुरू की है। आश्रम के नाम पर लगभग चौदह बीघा जमीन कब्जा की गई है। जिसके चलते जमीन पर कई गाटा संख्या है, हर गाटा संख्या की जांच की जा रही है और जल्द ही रिपोर्ट जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी।

Also Read

महिला दस दिनों से थाना-चौकी के लगा रही थी चक्कर, रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर की खुदकुशी

5 Oct 2024 07:49 PM

फर्रुखाबाद Farrukhabad News : महिला दस दिनों से थाना-चौकी के लगा रही थी चक्कर, रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर की खुदकुशी

फर्रुखाबाद में एक महिला अपने साथ हुई मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काट रही थी। लेकिन उसकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही थी। जिससे आहत होकर उसने सुसाइड कर ली। और पढ़ें