Viral Video: एक शख्स ने नदी से निकाला जिंदा सांप, फिर दांतों से काटा-चबाकर खाने लगा कच्चा मांस

एक शख्स ने नदी से निकाला जिंदा सांप, फिर दांतों से काटा-चबाकर खाने लगा कच्चा मांस
UPT | सांप चबाता शख्स

Jul 09, 2024 10:16

फतेहपुर से एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स नदी से जिंदा सांप निकाल कर उसे दांतों से काट कर जिंदा चबा जाता है। यह शख्स मछलियों का शिकार कर परिवार का पालन पोषण करता है।

Jul 09, 2024 10:16

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक शख्स ने नदी से जिंदा सांप पकड़कर निकालता है। फिर उसे दांतों से काटा और उसका कच्चा मांस चबाकर खाने लगा। सांप खाने वाले शख्स का वीडियो सोशल मीडिय पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसने भी उसका वीडियो देखा हैरान रह गया।

वायरल वीडियो फतेहपुर के किशनपुर थाना क्षेत्र के कालका डेरा का बताया जा रहा है। सांप को जिंदा खाने वाले शख्स की पहचान गंगा प्रसाद के रूप में हुई है। गंगा प्रसाद बांदा जिले के कमासिन थाना क्षेत्र के कगार गांव का रहने वाला है। गंगा प्रसाद फहतेपुर के किशनपुर थाना क्षेत्र स्थित गांव में रह रहा है।

कई आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं
गंगा प्रसाद पर बांदा और फतेहपुर के विभिन्न थानों में कई आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। यह शातिर आपराधी शंकर केवट के साथ रहता था। इसके बाद गंगा प्रसाद अपना खुद का गैंग चलाने लगा था। एक मुकदमा में उसे उम्रकैद की सजा हुई थी। सजा काट कर जेल से बाहर आया, तो मछलियों का शिकार कर परिवार का पालन-पोषण करने लगा।

जिंदा सांप पकड़कर खाने का है शौक
गंगा प्रसाद को मछलियों के शिकार के साथ ही जिंदा सांप खाने का भी शौक है। जानकारी के मुताबिक इससे पहले भी वह कई जिंदा सांपों को पकड़ कर खा चुका है। गंगा प्रसाद का वीडियो विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर तेजी से वायरल हो रहा है।
 

Also Read

शहर के इन इलाकों में आज रहेगी बिजली कटौती,जाने क्या है पूरी वजह

6 Oct 2024 10:35 AM

कानपुर नगर Kanpur News: शहर के इन इलाकों में आज रहेगी बिजली कटौती,जाने क्या है पूरी वजह

कानपुर शहर वासियों के लिए बड़ी जानकारी सामने निकल कर आई है कानपुर शहर के 17 सब स्टेशनों पर आज बिजली कटौती की समस्या रहेगी। जिसके चलते शहर वासियों को बिजली की समस्या से परेशान होना पड़ेगा। यह बिजली कटौती 4 घंटे के लिए जारी रहेगी। और पढ़ें