Kanpur News : दिनेश शर्मा ने सपा-कांग्रेस को बताया दो परिवारों का गठबंधन... राहुल गांधी को दी गृहस्थी बसाने की सलाह

दिनेश शर्मा ने सपा-कांग्रेस को बताया दो परिवारों का गठबंधन... राहुल गांधी को दी गृहस्थी बसाने की सलाह
UPT | पूर्व डिप्टी सीएम और राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा

Mar 10, 2024 18:59

कानपुर पहुंचे पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कांग्रेस-सपा गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने कांगेस-सपा गठबंधन को दो परिवारों का गठबंधन बताया है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया है कि कांग्रेस, सपा, बसपा यूपी में एक सीट के लिए तरसेंगे। एनडीए यूपी की 80 में से 80 सीटों पर जीत दर्ज करेगा।

Mar 10, 2024 18:59

Kanpur News: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर पक्ष-विपक्ष के बीच जुबानी जंग जारी हैं। पूर्व डिप्टी सीएम और राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने कांग्रेस-सपा गठबंधन को लेकर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस-सपा गठबंधन दो परिवारों का गठबंधन है। परिवारों को बचाने की कवायद की जा रही है। दिनेश शर्मा यहीं नहीं रुके उन्होंने राहुल गांधी को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी वायनाड से भी चुनाव हार जाएंगे। जनता उन्हें गृहस्थी बसाने और परिवार की व्यवस्था को सुधारने का पूरा मौका देगी।

कानपुर के दर्शन पुरवा में रविवार को ब्राह्मणसभा सम्मेलन का आयोजन किया गया था। पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कि जो बुद्धजीवी और भारत का नागरिक है। उसे भारत देश की चिंता है। यह चुनाव ना केवल भारत के भाग्य का निर्धारण करने के लिए हो रहा है। बल्कि यह चुनाव देश की दिशा-दशा दोनों का निर्धारण करने के लिए हो रहा है।

बीजेपी का गठबंधन राष्ट्रवादी है
दिनेश शर्मा ने कहा कि सपा-कांग्रेस का गठबंधन है, यह दो परिवारों का मिलन है। बीजेपी का गठबंधन राष्ट्रवादी है, और यह राष्ट्र के निमार्ण के लिए है। दो परिवारों को बचाने के गठबंधन का नाम सपा-कांग्रेस है। आज विपक्ष पूरी तरह से हताश, निराश, अवसादग्रस्त है। आजादी के बाद पहला चुनाव जिसे जनता स्वंम लड़ रही है। मैं समझता हूं कि उत्तर प्रदेश में एक सीट पाने के लिए सपा, बसपा और कांग्रेस तरसेंगे। बीजेपी 80 में से 80 सीटें जीतकर एक नया इतिहास रचेगी।

मोदी लहर तूफान में बदल गई है
हमारा नारा है अबकी बार 400 के पास, इस संकल्प को बीजेपी पूरा करेगी। कानपुर और पूरे प्रदेश का वातावरण मोदी मय है। शीत लहर के बाद अब हम लोग ग्रीस्म लहर की ओर जा रहे हैं। जिस वक्त राम लहर और मोदी लहर चली है, वो लहर अब तूफान में बदल रही है। लोकसभा चुनाव एक पक्षीय चुनाव होंगे।

राहुल गांधी को गृहस्थी बसाने का मौका देगी जनता
दिनेश शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी वायनाड से चुनाव हार कर आएंगे। भारत की जनता उनको परिवारिक व्यवस्था को ठीक करने का पूरा समय देने जा रही है। उनके प्रति लोगों की सहानभूति है कि वो अपनी घर गृहस्थी बसाएं। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सबसे ज्यादा जमानत जब्त हुई थी। मुझे लगता है कि उनकी सहयोगी पार्टी सपा इस बार जमानत जब्त करने के मामले में कांग्रेस को पीछे छोड़ेगी।

Also Read

इरफान सोलंकी की बढ़ी मुश्किलें, सरकार ने जाजमऊ आगजनी मामले में सजा बढ़वाने की अपील दायर

19 Sep 2024 04:30 PM

कानपुर नगर पूर्व विधायक: इरफान सोलंकी की बढ़ी मुश्किलें, सरकार ने जाजमऊ आगजनी मामले में सजा बढ़वाने की अपील दायर

कानपुर के जाजमऊ आगजनी मामले में सरकार ने इरफान उनके भाई रिजवान सोलंकी के खिलाफ सजा बढ़वाने की अपील दायर की है। इसके साथ ही विशेष अदालत द्वारा षड़यंत्र से बरी किए जाने को लेकर चुनौती दी है। कोर्ट इसी मामले में 24 सितंबर को सुनवाई करेगी। और पढ़ें