Kanpur News : हाइवे पर मिला महिला का अर्धनग्न शव, पति ने कपड़ों से पहचाना, जानें पूरा मामला...

हाइवे पर मिला महिला का अर्धनग्न शव, पति ने कपड़ों से पहचाना, जानें पूरा मामला...
UPT | पति ने कपड़ों से की अर्धनग्न महिला के शव की पहचान।

Sep 12, 2024 17:08

कानपुर के गुजैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत हाइवे पर महिला के अर्धनग्न शव की शिनाख्त को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। महिला की शिनाख्त दबौली निवासी पूजा सिंह के रूप में हुई है। महिला के पति ने कपड़ों से महिला...

Sep 12, 2024 17:08

Kanpur News : कानपुर के गुजैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत हाइवे पर महिला के अर्धनग्न शव की शिनाख्त को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। महिला की शिनाख्त दबौली निवासी पूजा सिंह के रूप में हुई है। महिला के पति ने कपड़ों से महिला की शिनाख्त की है। जेसीपी हरीश चंदर ने बताया कि महिला के दबौली निवासी पति ने कपड़ों से शिनाख्त की है। उन्होंने बताया कि उसकी पत्नी सर्वाइकल की समस्या से पीड़ित थी। हादसे वाले दिन पति -पत्नी देर रात तक जगे थे। उस दिन महिला सुबह चार बजे घर से निकली थी। यह हत्या है या हादसा, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हो सकेगा।

अखिलेश ने एक्स पर लिखा
गुजैनी थाना अन्तर्गत NH2 पर बुधवार को महिला का सिर कटा अर्धनग्न शव मिला था। इस बाबत पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक्स पर ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा कि उप्र में महिला अपराध की एक और दिल दहला देने वाली घटना में कानपुर के हाइवे पर एक महिला की सिर कटी, निर्वस्त्र लाश का मिलना है। मृतका के साथ हुई बेरहम हिंसा और असीम शारीरिक पीड़ा दिये जाने के जो सबूत मिले हैं, नैतिकता कहती है उनका उल्लेख न किया जाए। मृतका के साथ हरसंभव प्रताड़ना व दुष्कर्म के बाद हत्या करने की जो आशंका प्रकट की जा रही है, उस दिशा में निष्पक्ष जांच हो और अपराधियों को चिन्हित कर, ऐसा दंड दिया जाए, जो मृतका को न्याय दिलवा सके और पुलिस व सरकार को धता बताते हुए जो अपराध को अंजाम देते हैं, उनके मन में भय उत्पन्न करे, जिससे ऐसे महिला-अपराधों की पुनरावृत्ति न हो। आशा है भाजपा सरकार राजनीति से ऊपर उठकर इसकी जांच करवाएगी।

जांच में जुटी है पुलिस
पुलिस घटना के बाद से लगातार मामले को सुलझाने में लगी है। आखिर हाइवे पर मिला शव किस महिला का है, और यह यहां कैसे आई। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे की मदद से मामले की जानकारी में जुटी थी। पुलिस को कुछ सीसीटीवी फुटेज से अहम सुराग हाथ लगे हैं, जिसमें एक महिला सुबह हाइवे पर जाती हुई दिखाई दे रही है, हालांकि घटना स्थल के आसपास कैमरे न लगे होने की वजह से अभी तक यह जानकारी हासिल नहीं हो सकी है कि यह घटना कैसे हुई है। 

क्या कहती है पुलिस
जेसीपी हरीश चंदर ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज जारी होने के बाद मृतका के पति ने पोस्टमार्टम हाउस जाकर उसके कपड़ों से पहचान कर ली है। मृतक महिला का नाम पूजा सिंह है। उसके  पति ने बताया कि पूजा सिंह सर्वाइकल की समस्या से पीड़ित थी। हादसे वाले दिन पति-पत्नी देर रात तक जगे थे। उस दिन महिला चार बजे घर से निकली थी। महिला का सिर नहीं कटा है, उसका कुछ हिस्सा हाइवे से कुछ दूरी पर और कपड़े भी बरामद हुए हैं। महिला की मौत कैसे हुई, यह हत्या थी या हादसा, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हो सकेगा।

Also Read

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में नवाब सिंह के खिलाफ 95 पन्नों की चार्जशीट तैयारी, कल पुलिस करेगी दाखिल

19 Sep 2024 02:56 PM

कन्नौज Kannauj Rape Case: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में नवाब सिंह के खिलाफ 95 पन्नों की चार्जशीट तैयारी, कल पुलिस करेगी दाखिल

कन्नौज पुलिस ने नवाब सिंह दुष्कर्म मामले में 95 पन्नों की चार्जशीट तैयारी कर ली है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को पुलिस पॉक्सो कोर्ट में दाखिल करेगी। और पढ़ें