Kanpur News : इंडिया गठबंधन की संयुक्त बैठक, कार्यकर्ता सम्मेलन कर बीजेपी को दिखाएंगे ताकत

इंडिया गठबंधन की संयुक्त बैठक, कार्यकर्ता सम्मेलन कर बीजेपी को दिखाएंगे ताकत
UPT | इंडिया गठबंधन की संयुक्त बैठक

Mar 07, 2024 20:23

कानपुर में इंडिया गठबंधन की संयुक्त बैठक में प्रत्याशी को जिताने को लेकर बैठक की गई। संयुक्त बैठक में कार्यकर्ता सम्मेलन कराने की योजना बनाई गई है। जिसमें इंडिया गठबंधन अपनी ताकत दिखाएगी।

Mar 07, 2024 20:23

Kanpur News: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कानपुर में इंडिया गठबंधन की तैयारियां जमीनी स्तर पर दिखने लगी हैं। गुरूवार को समाजवादी पार्टी, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, सीपीआईएम, सीपीएम समेत प्रमुख घटक दलों के पदाधिकारियों, विधायकों, पूर्व विधायकों, पूर्व नगर अध्यक्षों, विधानसभा अध्यक्षों और प्रकोष्ठ के अध्यक्षों के साथ महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में तय किया गया कि 09 मार्च को इंडिया गठबंधन का कार्यकर्ता सम्मेलन कर ताकत दिखाई जाएगी।

सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने बताया कि आगामी 9 मार्च को कांग्रेस कार्यालय तिलक हाल में इंडिया गठबंधन, सपा कांग्रेस पार्टी, आम आदमी पार्टी और गठबंधन के घटक दलों के नेताओं कार्यकर्ता सम्मेलन किया जा जाएगा। जिसमें जोन सेक्टर, प्रभारी वार्ड, अध्यक्षों, बूथ कमेटियों, विधायकों, पूर्व विधायक  दोनों पार्टी के नगर पदाधिकारियों वरिष्ठ नेताओं प्रदेश के पदाधिकारियों एवं नए-पुराने सभी नेताओं का कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

बैठक में बनाई गई रणनीति
उन्होंने बताया कि इंडिया गठबंधन सहित घटक दलों के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की वार्ड स्तर पर बैठकर आयोजित की जाएगी। बैठकों में सपा—कांग्रेस पार्टी दोनों दलों के नगर संगठन के दो-दो पदाधिकारी को प्रभारी नियुक्त किया जाएगा। इसके साथ ही वार्ड स्तर से जनता और कार्यकर्ताओं से आपस में सामंजस बनाकर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को चुनाव जीतने की रणनीति बनाएंगे। जनता से संपर्क करके भाजपा की जन विरोधी नीतियों से भी जनता को अवगत कराएंगे।

इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को जिताने का लिय संकल्प
कांग्रेस नगर अध्यक्ष नौशाद आलम ने बताया कि देश का लोकतंत्र खतरे में है। जनता की आवाज को दबाया जा रहा है। केंद्र सरकार डॉ भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान के साथ छेड़छाड़ करके उनका अपमान कर रहे हैं। खुलेआम संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा ने जनता से किए गए एक भी वादे पूरे नहीं किए। जनता को लोक लुभाने सपने दिखाकर तथा उनका वोट लेकर जनता के साथ विश्वासघात किया है। जिसे जनता कभी माफ नहीं करेगी। लोकसभा चुनाव में कानपुर शहर में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी का विजय पताका फहराया जायेगा।
 

Also Read

 ऑपरेशन गरुड़ के तहत दर्ज हुई पहली रिपोर्ट,जाने क्या है ऑपरेशन गरुड़

5 Oct 2024 02:34 PM

कानपुर नगर Kanpur News: ऑपरेशन गरुड़ के तहत दर्ज हुई पहली रिपोर्ट,जाने क्या है ऑपरेशन गरुड़

मिशन शक्ति के फेज 5 की शुरुआत नवरात्रि से शुरू हो चुकी है। मिशन शक्ति के तहत इस बार मुख्यमंत्री के निर्देश पर ऑपरेशन गरुड़ चलाया गया है।ऑपरेशन गरुड़ के तहत पहली रिपोर्ट भी कानपुर में दर्ज की गई है।यह पहली रिपोर्ट बर्रा थाने में दर्ज की गई है। और पढ़ें